चीन की एक कंपनी का टारगेट पूरा नहीं हुआ, तो कंपनी के मालिक ने ऑफिस के कर्मचारियों को ऐसी सजा सुनाई कि उनकी आंखों से आंसू आ गए। टारगेट पूरा न होने पर कंपनी ने एक दर्जन कर्मचारियों को जिंदा मछली और मुर्गे का खून पीने की सजा दी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद दुनियाभर में इसकी चर्चा की जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि इस सजा के बाद ये कर्मचारी भविष्य में कभी भी ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। इस तरह की सजा उन्हें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।कंपनी के एक अन्य कर्मचारी ने माना कि इस तरह की घटना हुई है, लेकिन कर्मचारियों ने अपनी इच्छा से इसमें भाग लिया था। स्थानीय श्रम विभाग ने वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। चीन में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जब कंपनी के मालिकों ने कर्मचारियों को लक्ष्य हासिल न कर पाने पर सख्त सजा सुनाई है। कंपनी का टारगेट पूरा नहीं होने पर ऐसी सजा देना कितना जायज है क्या ऐसा कोई और विकल्प नहीं था जो कर्मचारियों को ऐसी भयंकर सजा दी गयी। इस विषय पर आप अपने विचार हमारे साथ साझा करें अपने फोन में नंबर 3 दबा कर।

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- सरकार भारत को व्‍यापार का आकर्षक केन्‍द्र बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। - जम्मू-कश्मीर में ईद उल अजहा का त्‍योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के व्‍यापक प्रबंध। आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने मजिस्‍ट्रेट तैनात किये। राज्‍य में तेजी से सामान्‍य स्थिति के मद्देनजर प्रति‍बंधों में ढील। - बाढ़ प्रभावित महाराष्‍ट्र, केरल और कर्नाटक में राहत और बचाव कार्य पूरे जोरों पर। - बलिदान का पर्व ईद उल अजहा देशभर में आज मनाया जा रहा है। -भारत ने वेस्टइंडीज को एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 59 रन से हराया।

-सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान का अनुच्‍छेद 370 हटाने की घोषणा की। -गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 संसद में पेश किया। विधेयक में जम्‍मू कश्‍मीर को केन्‍द्रशासित प्रदेश और लद्दाख को बिना विधानसभा वाला केन्‍द्रशासित प्रदेश बनाने का प्रस्‍ताव। -राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्‍मू कश्‍मीर के लिए संविधान 2019 आदेश जारी किया। यह अनुच्‍छेद-370 से संबंधित 1954 के आदेश का स्‍थान लेगा। -उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसके वकील को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्‍स में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। -भारत के प्रवेश से इंकार के बाद मालदीव के पूर्व उपराष्‍ट्रपति को स्‍वदेश लौटने पर हिरासत केन्‍द्र में भेजा गया। -विराट कोहली ने तीसरे और आखिरी टी20 में टीम में बदलाव के दिये संकेत।

Transcript Unavailable.

मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट

वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें सरकारी योजनाओं को अविलंब पूरा करने के लिए चर्चा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना मुंगेर में देखने को मिली। जहाँ 5 महीने के विकसित छोटी बच्ची का भ्रूण देखने के लिए इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

पहले तो सूर्यदेव के कहर से किसान थे परेशान पर अब तो बारिश से भी लोग परेशान हो रहे है। गंगा के उफान पर आने से पटल की फसल अब भी हो रही बर्बाद

भागलपुर दानापुर ईन्ट्रसिटी आज से विद्युतचलित इंजन की हुई शुरुआत।पहली सेवा आज से ही की गयी संचालित। भागलपुर से यह तीसरी सेवा है ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड से अविनाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मानसून आने के साथ ही निचले क्षेत्र के लोगों को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। हवेली खड़गपुर प्रखंड के कुल दस पंचायतों के विभिन्न गांव में बाढ़ का पानी लोगों के फसलों के अलावे घरों को भी हर वर्ष डूबा देता है। बाढ़ की भीषण से बचाने के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल प्रशासन द्वारा तैयारी पुरी कर ली गई है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन के पदाधिकारी सह सीओ हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों निचली इलाके वाले कुछ गांव में बाढ़ के पानी प्रवेश करते हैं। गंगा नदी का पानी गांवों में प्रवेश कर जाता है। ऐसे ग्रामीण इलाके में पानी से बचाव के लिए शरण स्थल चयनित किए गए हैं। पशुओं के चारा के लिए पशु पालन विभाग से टेंडर भी निकाला गया गया।वही गर्भवती माताओं व छोटे बच्चों के लिये कई इंतजाम भी किये गए हैं।ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी जे रहमान ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण बीते वर्ष कोई पुल पुलिया या सड़क क्षतिग्रस्त हवेली खडगपुर क्षेत्र में नहीं हुई थी।