Transcript Unavailable.
मोतीपुर से राजेश कुमार की रिपोर्ट मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत सभी वार्ड सचिव का सम्मेलन समारोह उच्च विद्यालय बरूराज में होगा दिनांक 20 अक्टूबर कल रविवार को 10:00 बजे से वार्ड सचिव संघ संयोजक राजेश कुमार ने मोबाइल बानी रिपोर्टर से बातचीत में कहा की मोतीपुर प्रखंड के सभी वार्ड सचिव से आग्राह पूर्वक सूचना करते हुए कहां की वार्ड सचिव का प्रखंड स्तरीय कोर कमेटी का गठन होना सुनिश्चित हुआ है और एक मजबूत संगठन बनाकर समाज हित में काम करना है
-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस के बोरदा में 36 राफाल लड़ाकू विमानों की खेप का पहला विमान प्राप्त करेंगे, फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रां से भी बातचीत होगी। -जम्मू कश्मीर में पर्यटकों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध बृहस्पतिवार से समाप्त। -महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आई। विभिन्न दलों के नेता चुनावी रैलियां करेंगे। -सरकार ने एक महीने तक चलने वाले ओपन वाटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन - गंगा आमंत्रण अभियान शुरू किया। -आज देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। -मंजू रानी रूस में विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
- महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन। - जम्मू से नेशनल कांफ्रेंस के शिष्टमंडल ने श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रफाल लडाकू विमान सौपें जाने के समारोह में शामिल होने के लिए आज फ्रांस रवाना होंगे। - मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने संसद भंग कर अगले महीने चुनाव कराने की सिफारिश की। - सुरेंद्र सिंह बर्लिन में विश्व पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए।
Transcript Unavailable.
नरेश आनंन्द
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा--डोनल्ड ट्रम्प का ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होना दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती और अमरीका में भारतीय समुदाय के योगदान को दर्शाता है। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू कश्मीर जाने की अनुमति दी। दूरदर्शन के 60 वर्ष पूरे। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा--विश्वसनीयता है दूरदर्शन की पहचान। आंध्रप्रदेश में गोदावरी नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई। मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कविंदर सिंह बिष्ट ने अंतिम-16 में बनाई जगह
जदयू सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बने विमलेन्दु राय मुंगेर जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार कृष्ण चंद्र ने वर्ष 2019 के सांगठनिक चुनाव को संपन्न कराने एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने हेतु विमलेन्दु राय को सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है ।निर्वाचन संबंधी प्रथम बैठक में सभी प्रखंड / नगर के निर्वाची पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी जिला कार्यालय तोपखाना बाजार में 24 अगस्त को दिन के 12:00 बजे उपस्थित होंगे। जिसमें मुख्य रुप से जिला पर्यवेक्षक अर्जुन प्रसाद साह उपस्थित रहेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा - भारत और भूटान पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए नए क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के इच्छुक। -जम्मू-कश्मीर में आज कुछ और इलाकों में प्रतिबंधों में ढील देने से स्थिति सामान्य की ओर, कल से प्राथमिक विद्यालय फिर खुलेंगे। -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - भारत, पाकिस्तान से केवल कश्मीर के उन हिस्सों पर बातचीत करेगा जिन पर उसने कब्जा कर रखा है। -देश के कई भागों में बाढ़ और भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित, हिमाचल प्रदेश में सात लोगों की मौत। -अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विस्फोट से 63 लोग मारे गए। -तोक्यो में, ओलिम्पिक क्वालिफायर हॉकी प्रतियोगिता में आज भारतीय पुरूष टीम का सामना न्यूजीलैंड से और महिला टीम का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होगा।
