-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा - भारत और भूटान पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए नए क्षेत्रों में व्‍यापक सहयोग के इच्‍छुक। -जम्‍मू-कश्‍मीर में आज कुछ और इलाकों में प्रतिबंधों में ढील देने से स्थिति सामान्‍य की ओर, कल से प्राथमिक विद्यालय फिर खुलेंगे। -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - भारत, पाकिस्‍तान से केवल कश्‍मीर के उन हिस्‍सों पर बातचीत करेगा जिन पर उसने कब्‍जा कर रखा है। -देश के कई भागों में बाढ़ और भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित, हिमाचल प्रदेश में सात लोगों की मौत। -अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में विस्‍फोट से 63 लोग मारे गए। -तोक्‍यो में, ओलिम्पिक क्वालिफायर हॉकी प्रतियोगिता में आज भारतीय पुरूष टीम का सामना न्‍यूजीलैंड से और महिला टीम का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होगा।