-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस के बोरदा में 36 राफाल लड़ाकू विमानों की खेप का पहला विमान प्राप्त करेंगे, फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रां से भी बातचीत होगी। -जम्मू कश्मीर में पर्यटकों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध बृहस्पतिवार से समाप्त। -महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आई। विभिन्न दलों के नेता चुनावी रैलियां करेंगे। -सरकार ने एक महीने तक चलने वाले ओपन वाटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन - गंगा आमंत्रण अभियान शुरू किया। -आज देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। -मंजू रानी रूस में विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
