जदयू सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बने विमलेन्दु राय मुंगेर जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार कृष्ण चंद्र ने वर्ष 2019 के सांगठनिक चुनाव को संपन्न कराने एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने हेतु विमलेन्दु राय को सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है ।निर्वाचन संबंधी प्रथम बैठक में सभी प्रखंड / नगर के निर्वाची पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी जिला कार्यालय तोपखाना बाजार में 24 अगस्त को दिन के 12:00 बजे उपस्थित होंगे। जिसमें मुख्य रुप से जिला पर्यवेक्षक अर्जुन प्रसाद साह उपस्थित रहेंगे।
