-सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान का अनुच्‍छेद 370 हटाने की घोषणा की। -गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 संसद में पेश किया। विधेयक में जम्‍मू कश्‍मीर को केन्‍द्रशासित प्रदेश और लद्दाख को बिना विधानसभा वाला केन्‍द्रशासित प्रदेश बनाने का प्रस्‍ताव। -राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्‍मू कश्‍मीर के लिए संविधान 2019 आदेश जारी किया। यह अनुच्‍छेद-370 से संबंधित 1954 के आदेश का स्‍थान लेगा। -उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसके वकील को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्‍स में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। -भारत के प्रवेश से इंकार के बाद मालदीव के पूर्व उपराष्‍ट्रपति को स्‍वदेश लौटने पर हिरासत केन्‍द्र में भेजा गया। -विराट कोहली ने तीसरे और आखिरी टी20 में टीम में बदलाव के दिये संकेत।