परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा- महिला बंध्याकरण में मुंगेर जिला पूरे बिहार में रहा पहले स्थान पर -जिला ने पूरे बिहार में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि - कॉपर टी और पुरुष नसबंदी में पूरे बिहार में दूसरे पायदान पर रहा मुंगेर मुंगेर, 11 अगस्त। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक राज्य भर में चले परिवार नियोजन सेवा पखवारा के दौरान महिला बंध्याकरण के मामले में मुंगेर जिला पहले स्थान पर रहा है । जिला ने निर्धारित 735 की तुलना में लक्ष्य से अधिक 987 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 134% सफलता के साथ पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं आईयू सीडी (कॉपर टी) के मामले में निर्धारित लक्ष्य 1735 की तुलना में 1350 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 77.81 % सफलता हासिल कर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में बक्सर जिला ने निर्धारित 1905 की तुलना में लक्ष्य से अधिक 2610 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 137% सफलता हासिल कर पूरे बिहार में पहले पायदान पर है। इसी तरह पुरुष नसबंदी के मामले में मुंगेर जिला ने निर्धारित लक्ष्य 55 की तुलना में 52 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 94.55 % सफलता हासिल कर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में मुंगेर प्रमंडल के ही शेखपुरा जिला ने निर्धारित लक्ष्य 35 की तुलना में लक्ष्य से अधिक 77 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 220% सफलता के साथ पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022- 23 में परिवार नियोजन पर मुंगेर में और बेहतर काम होगा। इस पूरे वर्ष में मुंगेर जिला बिहार में परिवार नियोजन के सभी घटक में पहले स्थान पर रहेगा। हमारे सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम और आशा कार्यकर्ता ने यह प्रण लिया है कि मुंगेर का टी एफआर हम लोग मिलकर कम कर देंगे। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) नसीम रजी ने बताया कि मुंगेर के जिलाधिकारी और जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के अध्यक्ष नवीन कुमार के कुशल नेतृत्व में मुंगेर जिला स्वास्थ्य समिति लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मुंगेर जिला पहली बार स्वास्थ्य क्षेत्र के किसी भी इंडिकेटर में पूरे राज्य में पहले स्थान पर आया है। मुंगेर जिला ने एक ओर जहां महिला बंध्याकरण के मामले में पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है वहीं पुरुष नसबंदी करवाने और आईयूसिडी (कॉपर टी) लगवाने में भी पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 4 से 13 अगस्त तक चल रहे विशेष कोरोना टीकाकरण महोत्सव में भी मुंगेर जिला ने पूरे बिहार में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस आशय की घोषणा स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा की गई समीक्षा बैठक के बाद राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर की है। जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) निखिल राज ने बताया कि 11 से 31जुलाई तक चले परिवार नियोजन सेवा पखवारा के दौरान मुंगेर जिला भर में महिला बंध्याकरण में हवेली खड़गपुर निर्धारित 115 की तुलना में 225 का आंकड़ा प्राप्त कर 195% सफलता के साथ पूरे जिला में पहले पायदान पर रहा है। वहीं असरगंज निर्धारित 35 की तुलना में 32 का आंकड़ा प्राप्त कर 91% सफलता के साथ अंतिम दसवें पायदान पर है। इसी तरह पुरुष नसबंदी के मामले में बरियारपुर प्रखण्ड निर्धारित 4 की कि तुलना में 8 का आंकड़ा प्राप्त कर 179% सफलता के साथ पूरे जिला में टॉप पर रहा है। वहीं टेटिया बंबर निर्धारित 3 की तुलना में 1 का आंकड़ा प्राप्त कर 33% सफलता के साथ अंतिम दसवें पायदान पर है।

हरिमोहन सिंह खेल-खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए पटना में सम्मानित हुए दिव्यांग खेल व महिला खेल खिलाड़ी को ग्रामीण स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुख्यमंत्री अवॉर्डी हरिमोहन सिंह को 8 वीं बिहार राज्य ग्रेप्लिग(कुश्ती) चैंपियनशिप के दौरान पटना में क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के प्रांत अध्यक्ष सह काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, विशिष्ट अतिथि प्रांत मंत्री अवधेश कुमार , पटना के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ 0 सत्यजीत सिंह , विशिष्ट अतिथि बिहार ग्रेप्लिग संघ के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ 0 कौशल सिंह , पटना के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह रूबेन हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ 0 सत्यजीत सिंह द्वारा सम्मानित किया।बिहार ग्रेप्लिग संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर प्रोत्साहित किए। ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव के निवासी हैं एवं पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं । इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री,पथ निर्माण मंत्री ,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड (अखिल भारतीय शौर्य सम्मान , भीम अवॉर्ड , आजाद शत्रु अवॉर्ड, पतंजलि अवॉर्ड , मुंगेर सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान आदि) से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था । वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल हैं । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मान मिलने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

*स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह की स्मृति में कवि गोष्ठी* *आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष हम भारतीयों के लिए गर्व हीरो राजन कुमार* मुंगेर, आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देशभक्ति से ओत प्रोत कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन बफ्टा कार्यालय, शादीपुर, मुंगेर,बिहार में हीरो राजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुंगेर के कई कवियों ने अपनी रचना सुनाई जिसमें मधुसूदन आत्मीय ने मुक्तक " स्वतंत्रता का गीत सुनने पंद्रह अगस्त जब जब आया..., इकबाल अहमद, महेश अंजना, बीरेंद्र सिंह, लोकगायक परमानन्द पेरोपकारी, डॉ मंजु सिन्हा, बलवंत शर्मा, अलख निरंजन कुशवाहा ने अपनी कविता में देश की आज़ादी पर अपनी अपनी रचना पढ़ी। अमित कुमार, हामिद आलम, प्रियंका कुमारी,ऋतु कुमारी एवम बफ्टा के कई कलाकरों ने स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के देश प्रेम की कहानी सुनाई। हीरो राजन कुमार ने भारत को विश्व गुरु बनाने में आम लोगों को सहयोग करने की अपील की।

गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव उपलक्ष पर कवि स्वतंत्रा सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देशभक्ति से ओत,प्रोत कवि सम्मेलन का भव आयोजन वक्ता कार्यालय शादीपुर मुंगेर में हीरो राजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुंगेर के कई कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई जिसमें मधुसूदन आत्मीय ने मुक्तक स्वतंत्रता का गीत सुनने 15 अगस्त जब आया इंकलाब अहमद, महेश अंजना, वीरेंद्र सिंह, लोक गायक परमानंद परोपकारी, डॉ मंजू सिन्हा, बलवंत शर्मा ,अलख निरंजन कुशवाहा ने, अपनी कविताओं में देश की आजादी पर अपनी रचनाएं पढ़ी अमित कुमार हामिद आलम प्रियंका कुमारी रितु कुमारी एवं बफटा के कलाकारों ने स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के देश प्रेमी कहानी सुनाई हीरो राजन कुमार ने भारत को विश्व गुरु बनाने में आम लोगों का सहयोग करने की अपील की।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1460 लोगों की कोविड-19 जांच कराईं गई जिसमें एक महिला तथा तीन पुरुष संक्रमित पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है लोग सावधान रहें सतर्क रहें और कोविड-19 इनका पालन अवश्य करें ताकि अपने आपको अपने परिवार को अपने समाज को सुरक्षित रख पाए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना सम्बंधित अरुण कुमार गुप्ता से साक्षात्कार किया। जिसमे अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें कोरोना से बचाव के लिए सबसे पहले दो गज की दुरी बनाकर रहनी चाहिए। साथ ही अपने मुँह पर मास्क का अवश्य प्रयोग करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हमें आस की गंदगियों को भी साफ़ सुथरा रखनी चाहिए

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1121 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 7 लोग संक्रमित मिले 7 लोगों में 3 महिला तथा 4 पुरुष शामिल है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वेरीफाइड कार्यक्रम के तहत विश्वजीत कुमार चौधरी से साक्षात्कार किया। जिसमे विश्वजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए हमें अपने मुँह पर मास्क का प्रयोग करना, अपने हाँथो को साबुन से धोना और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करना । साथ ही अपने आस पास के वातावरण को साफ़ सुथरा रखना उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। विश्वजीत कुमार चौधरी ने यह भी बताया कि अगर आस पास के किसी भी व्यक्ति को कोरोना होता है, तो वह उसकी मदद करनी है । साथ ही अपनी सुरक्षा को देखते हुए अपने मुँह पर मास्क का प्रयोग करना और अपने हाँथो को साबुन से धोएंगे और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करेंगे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि मंगलवार को मुंगेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1525 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 2 लोग संक्रमित पाए जिसमें एक महिला तथा एक पुरुष शामिल है। वही सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने बताया कि लोग सावधान रहें सतर्क रहें टीका महा अभियान चल रहा है टीका अवश्य लगवाएं। ताकि अपने आप को एवं अपने समाज को सुरक्षित रख पाए।