हरिमोहन सिंह खेल-खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए पटना में सम्मानित हुए दिव्यांग खेल व महिला खेल खिलाड़ी को ग्रामीण स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुख्यमंत्री अवॉर्डी हरिमोहन सिंह को 8 वीं बिहार राज्य ग्रेप्लिग(कुश्ती) चैंपियनशिप के दौरान पटना में क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के प्रांत अध्यक्ष सह काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, विशिष्ट अतिथि प्रांत मंत्री अवधेश कुमार , पटना के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ 0 सत्यजीत सिंह , विशिष्ट अतिथि बिहार ग्रेप्लिग संघ के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ 0 कौशल सिंह , पटना के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह रूबेन हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ 0 सत्यजीत सिंह द्वारा सम्मानित किया।बिहार ग्रेप्लिग संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर प्रोत्साहित किए। ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव के निवासी हैं एवं पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं । इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री,पथ निर्माण मंत्री ,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड (अखिल भारतीय शौर्य सम्मान , भीम अवॉर्ड , आजाद शत्रु अवॉर्ड, पतंजलि अवॉर्ड , मुंगेर सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान आदि) से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था । वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल हैं । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मान मिलने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।