स्वास्थ्य एवं कोविड टीकाकरण महाअभियान की उपलब्धि को लेकर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी- कर्मचारी सम्मानित - 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - परिवार नियोजन और कोविड टीकाकरण में मुंगेर जिला ने हासिल की है ऐतिहासिक उपलब्धि मुंगेर,16 अगस्त। पिछले महीने 11 से 31 जुलाई तक चले परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा और इस महीने 4 से 13 अगस्त तक चले कोरोना टीकाकरण महाअभियान के दौरान राज्य भर में मुंगेर जिला के ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर जिला के सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोमवार 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार और अनुमंडलाधिकारी खुशबू गुप्ता के द्वारा मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजी, जिला लेखा प्रबंधक संजीव कुमार, जिला अनुश्रवण और मूल्यांकन पदाधिकारी शशिकांत कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक और एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । जिला के सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय ने बताया कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 11 से 31 जुलाई तक जिला भर में चले परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा और 4 से 13 अगस्त तक चले कोरोना टीकाकरण महाअभियान के दौरान मुंगेर जिला ने राज्य भर में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल किया है। उन्होंने बताया कि मुंगेर ने परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान महिला बंध्याकरण और आईसीयूडी (कॉपर टी ) करवाने में पूरे राज्य में पहला स्थान वहीं पुरुष नसबंदी करवाने में पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही 4 से 13 अगस्त तक चले विशेष कोरोना टीकाकरण महाअभियान में भी मुंगेर ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मुंगेर की यह ऐतिहासिक उपलब्धि मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास के बिना संभव नहीं था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मैं यह उम्मीद करता हूं कि आगे भी मुंगेर जिला स्वास्थ्य के सभी इंडिकेटर में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजी ने बताया कि मुंगेर जिला ने महिला बंध्याकरण करवाने और आईयूसीडी (कॉपर टी) लगवाने में पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुंगेर में 735 महिलाओं का महिला बंध्याकरण करवाने के लक्ष्य के विरुद्ध 987 महिलाओं का बंध्याकरण करवाकर 134% की सफलता हासिल की गई। वहीं आईयूसीडी (कॉपर टी) लगवाने के 1735 के लक्ष्य के विरुद्ध 1350 महिलाओं को कॉपर टी लगवाकर 77.8% प्रतिशत सफलता हासिल की गई है। हालांकि पिछले दिनों इस मामले में मुंगेर के दूसरा स्थान प्राप्त करने संबंधी आंकड़ा प्राप्त हुआ था लेकिन अब नए आंकड़े के अनुसार मुंगेर ने इस मामले में भी दूसरा स्थान नहीं बल्कि पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पुरुष नसबंदी के मामले में मुंगेर 55 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 52 पुरुषों की नसबंदी करवाकर 94.55% सफलता के साथ पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर है। इस मामले में मुंगेर प्रमंडल का ही शेखपुरा जिला 35 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 77 पुरुषों की नसबंदी करवाकर 220% सफलता के साथ पूरे बिहार में टॉप पर है। उन्होंने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव पर 4 से 13 अगस्त तक चले विशेष कोरोना टीकाकरण महाअभियान में मुंगेर ने एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाकर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में एक लाख 15230 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाकर सिवान जिला राज्य भर में टॉप पॉज़िशन पर है। इस मामले में तीसरे स्थान पर मुंगेर प्रमंडल का ही शेखपुरा जिला है ।
Transcript Unavailable.
धरहरा :- आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लोग जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी महोत्सव का जश्न मना रहे हैं।इसी कड़ी मे रविवार को धरहरा काली स्थान से डाक-बंगला होते हुए वन विभाग कार्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रो मे पैदल तिरंगा यात्रा निकाला तथा धरहरा डाक-बंगला से दशरथपुर ईटवा होते हुए पचरूखी व भलार तक मोटरसाइकिल के माध्यम से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें प्रखंड के सभी समाजसेवी व सामाजिक संगठन के लोग एवं आम नागरिक ने मिलकर आजादी महोत्सव का जश्न मनाया। वहीं राजद-कांग्रेस महागठबंधन के नेताओ ने आजादी के 75 वर्ष पुरा होने पर तिरंगा जुलुस निकालकर आवाम को एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से महागठबंधन के राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह , बंकीम कुमार सिंह उर्फ कन्हैया सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष अनमोल मिश्रा,राजद नेता हिंमाशु निराला, डाँ कारेलाल यादव, साहेब सिंह यादव सहित प्रखंड के समाजसेवियों ने तिरंगा यात्रा कर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अमन शांति व भाईचारा का पैगाम देते हुए हिन्दुस्तान जिन्दावाद के नारे लगाए।
आजादी के 75 वी वर्षगांठ को यादगार बनाने को लेकर munger रविवार को शेरपुर गांव में स्थित शिशु संस्कार भारती के प्रांगण में तिरंगा वितरण का आयोजन किया गया munger की आवाज के जिला समन्वयक राजीव कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव को जश्न के रूप में मनाने की बात कही वहीं sherpur के बच्चे बूढ़े एवं नौजवानों को आजादी के महत्व को समझाते हुए लोगों के बीच तिरंगा वितरण करते हुए भारत मां के जयकारे लगाए वहीं वरिष्ठ पत्रकार विपिन कुमार ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर देश के वीर सपूतों की कुर्बानी एवं संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है और इस आजादी को मोबाइल vaani सा munger की आवाज हर्षोल्लास के साथ मनाने का संकल्प किया इसी तरह जगह जगह पर कार्यक्रम कर नई पीढ़ी को आजादी के महत्व को बताया मौके पर गांव के प्रेमलता सिंह द्रोपदी देवी सोनी देवी रेणु देवी प्रीति कुमारी कंचन देवी बिंदू देवी विवाह देवी हेमा देवी अजीत कुमार एवं दर्जनों लोग मौजूद थे l
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1307 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई गई जिसमें 1 लोग संक्रमित पाए गए सिविल सर्जन डॉक्टर प पीएम सहाय ने इसकी जानकारी दी
शनिवार को सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा आईटीसी सुनहरा मिशन कल निर्देश संस्था के तत्वाधान में सदर प्रखंड में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम का अगुवाई हेल्थ मैनेजर रवि कुमार कर रहे थे उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार आज तिरंगा पदयात्रा निकाल कर सदर प्रखंड के प्रांगण में घुमाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में समाप्त किया गया साथ ही साथ आशा दीदी को घर-घर तिरंगा लहराने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित हेल्थ मैनेजर के साथ लेखापाल कमलेश कुमार ,प्रभारी बीसीएम अंकेश रंजन, एएनएम, आशा फेसलेटर, आशा दीदी के साथ, निर्देश संस्था के सुदिषट कुमार, पवन कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मेरा मुल्क मेरा देश शांति का पैगाम को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए डायल करें munger की आवाज का टोल फ्री नंबर 092717 01369 पर मिस कॉल कर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी आवाज को बुलंद करें धन्यवाद
वर्ग 5 का छात्र युवराज कुमार से सुने राष्ट्रीय से गीत
*नयागांव-चुरम्बा कूड़ा डम्पिंग ग्राउंड में मेडिकल कॉलेज के लिए तिरंगा पदयात्रा* मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने की लड़ाई अब मुंगेर मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने की लड़ाई में बदल चुकी है क्योंकि मुंगेर में मेडिकल कॉलेज के विरोधी तत्व अब मुंगेर मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज विरोधी हो चुके हैं। उपर्युक्त बातें शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक एनसीपी नेता संजय केशरी ने कूड़ा डम्पिंग ग्राउंड से डीएम कार्यालय तक तिरंगा पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा। विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर तिरंगा पदयात्रा आमसभा में तब्दील हो गया जहां कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए श्री केशरी ने कहा कि हमलोग शासन-प्रशासन को स्पष्ट रूप से आगाह कर देना चाहते हैं कि अब मेडिकल कॉलेज के नाम पर किसी तरह का अड़ंगा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि इन्दरुख बहियार में जिस जगह पर मेडिकल कॉलेज के लिए ताना-बाना बुना जा रहा है वह बाढ़ आप्लावित एवं जल-जमाव वाला दलदली भूमि है। जबकि नयागांव-चुरम्बा कूड़ा डम्पिंग ग्राउंड ना सिर्फ मुख्यालय में है बल्कि नेशनल हाईवे 333बी, स्टेट हाइवे एवं जिला की सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ यहां भूमि अधिग्रहण की कोई समस्या नहीं है। इसके अलावे यहां मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से कूड़ा की सड़ांध से व्यथित दसों हजार की आबादी को जहन्नुम से निकालकर क्षेत्र को चमन बनाया जा सकेगा। प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता धन्नामल ने कहा कि नयागांव-चुरम्बा कूड़ा डम्पिंग ग्राउंड मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने के लिए मुंगेर के अन्य सभी क्षेत्रों से बेहतर विकल्प है तथा यहां किसी तरह का कोई अड़ंगा लगने की भी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यहां कूड़ा डम्पिंग हटाने और मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए लगातार जनांदोलन चलाया जाएगा और आंदोलन के सभी लोकतांत्रिक विकल्पों का प्रयोग किया जाएगा। तिरंगा पदयात्रा में "मुंगेर मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज हमारा हक है - किसी को कोई शक है", "कूड़ा डम्पिंग यार्ड हटवाना है - मेडिकल कॉलेज स्थापित कराना है" आदि नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम की समाप्ति पर पांच सदस्यीय शिष्टमंडल मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। तिरंगा पदयात्रा में भोजपुरी फिल्म छेका के हीरो प्रताप सिंह विक्टर, राणा राहुल सिंह, संयुक्ता कुमारी, जूली शर्मा, सोनी सिन्हा, अजय प्रसाद सिंह, सत्यनारायण साह, चन्दन गुप्ता, शंकर यादव, मो० निशात आलम, मो० सहरोज अख्तर, मो० मोबिन, शुभम कुमार, मनोज साह, अजय सिन्हा, आजाद शर्मा, संजीव साह, निरंजन गुप्ता, अभिषेक आनंद एवं केशव केशरी सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
वर्ग तृतीय के छात्र सत्यम कुमार से सुने एक राष्ट्रीय गीत
