धरहरा :- धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गौरैया के जंगल से दो दिन पूर्व स्थानीय लकड़हारो ने भालू के नवजात बच्चे को उठाकर गांव ले आए थे इस बात की जानकारी जब वन विभाग की टीम को मिली तो तत्काल वन आरक्षी के द्वारा भालू के बच्चे को कब्जे में लिया गया।भालू के बच्चे को जंगल से लेकर आने की सूचना जब आस-पास के गांवों में फैली तो गांव में दहशत जैसा माहौल बन गया है। ग्रामीणों की मानें तो भालू अपने बच्चों नहीं देख कर काफी उग्र हो गई होगी जो जंगल जाने वाले स्थानीय लकड़हारो के लिए समस्या है। आसपास के ग्रामीण वन विभाग से अनुरोध की है कि जल्द से जल्द भालू के बच्चे को जंगल में छोड़ दिया जाए जिससे स्थानीय लकड़हारो के साथ साथ ग्रामीण भी सुरक्षित रह सके। गौरैया गांव के बूढ़े-बुजुर्गो की मानें तो वर्षों पूर्व इसी तरह बाघ के बच्चे को लकड़हारे उठा ले आए थे तब महीनों तक बाघ गांव में उत्पात मचाया था।
हाथीपांव से ग्रसित लोग दिव्यांगजन की श्रेणी में होंगे शामिल, जिंदगी होगी आसान
- आरपीएमयू में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी
निमोनिया से बचाव के लिए संपूर्ण टीकाकरण ही है एकमात्र उपाय - सर्दियों के मौसम में अपने नवजात शिशु का रखें विशेष ख्याल - निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों को न्यूमोकॉकल कॉन्जुगेट वैक्सीन लगवाना है जरूरी - नवजात बच्चों को छह महीने तक कराएं सिर्फ और सिर्फ स्तनपान
धरहरा : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम हेतु धरहरा प्रखंड का दौरा किया। सांसद का काफिला दर्जनों वाहनों के साथ जब प्रखंड क्षेत्र में घुसा तो प्रखंड के विभिन्न जगहों पर जदयू समर्थक फूल-माला पहनाकर शेर ए बिहार के नाम चर्चित मुंगेर सांसद ललन सिंह का भव्य स्वागत किया।जनसंवाद में सांसद ने मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के द्वारा क्रियान्वित करवाए गए सभी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है कि हर घर तक जल को पहुंचाया जा रहा है तथा आज की तारीख में चौबीस घंटे में तेइस घंटे बिजली सुचारू रूप से रहती है तथा हर गली में हर घर तक पक्की सड़क बन चुकी है अस्पताल में मरीजों का देखभाल सही ढ़ंग से होने लगा है। जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह उर्फ मुंगेरी,सौरभ निधि, लक्ष्मी सिंह, मिथिलेश कुमार उर्फ मंटू मंडल सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।
ठंड से बचाव के लिए उपयुक्त गर्म कपड़े का करें उपयोग : उन्होंने बताया कि इस बढ़ती ठंड में स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें और बचाव के लिए उपयुक्त गर्म कपड़े का उपयोग करें। जो ठंड से बचाव करने में पूरी तरह प्रभावी हो। इसके साथ ही सर्द हवाओं से दूर रहें एवं नियमित रूप से धूप लगाएँ। कमरे का तापमान सामान्य रखें। इसके लिए हीटर सहित अन्य व्यवस्था को अपनाएं। - कभी भी नहीं रहें भूखा, गर्म व ताजा खाना का ही करें सेवन : उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में गर्म व ताजा खाना का ही सेवन करें और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें। इससे आपके शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होगी और ठंड से भी बचाव होगा। इसके अलावा भूखे पेट नहीं रहें। हर हाल में समय पर खाना खाएं। दरअसल, भूखे पेट रहने पर ठंड अधिक लगती है। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लाभुकों को दिलाने में 91% सफलता के साथ मुंगेर जिला राज्य में दूसरे स्थान पर - 95% सफलता के साथ बांका पहले तो वहीं 82 प्रतिशत सफलता के साथ खगड़िया है तीसरे स्थान पर - इस योजना के तहत जिला भर में 0 से दो साल तक के 4354 बच्चों को मिला है योजना का लाभ - योजना के तहत 0-2 साल तक के कन्या शिशुओं को 3000 रूपये देने का है प्रावधान
घर बैठे ई-कल्याण पोर्टल के जरिए लाभार्थी कर सकते हैं घर बैठे ई-कल्याण पोर्टल के जरिए लाभार्थी कर सकते हैं आवेदन : योग्य लाभुक के माता-पिता अब ई- कल्याण पोर्टल (ekalyan.bih.nic.in) कि सहायता से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महिला पर्यवेक्षिका द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर ई- कल्याण पोर्टल पर अप्रूवल किया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इस हेतु स्वीकृति पदाधिकारी होंगे। महिला पर्यवेक्षिका द्वारा स्वीकृत आवेदनों को बाल परियोजना द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर अनुमोदन किया जाएगा।
जिला भर में कार्यरत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कुल 12 तरह की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जानी है, जो निम्न प्रकार से हैं - 1. गर्भावस्था और प्रजनन सेवाएं । 2. नवजात एवम शिशु स्वास्थ्य सामान्य सेवाएं । 3. बाल्यावस्था एवम किशोर स्वास्थ्य सामान्य देखभाल । 4. परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक एवम सामान्य प्रजनन सेवाएं। 5. राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुसार संचारी रोगों का प्रबंधन । 6. बीमारियों का आउट पेशेंट माध्यमों से सामान्य प्रबंधन । 7.गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं सामान्य प्रबंधन तथा जीर्ण संचारी रोग जैसे टीबी एवम कुष्ठ रोग का सामान्य प्रबंधन। 8. नेत्र एवम ईएनटी से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं । 9.दांतों की देखभाल से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं । 10. वृद्धावस्था एवम पेलिएटिव स्वास्थ्य सामान्य देखभाल की सेवाएं । 11. सामान्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं । 12. मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं सामान्य प्रबंधन।
धरहरा प्रखंड के महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से ग्राम कचहरी ईटवा व माताडीह के सरपंच को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद नेता हिमांशु निराला ने बताया कि ग्राम कचहरी ईटवा व माताडीह के सरपंच के द्वारा छोटी - मोटी विवादों सहित कई भूमि विवादों को ग्राम कचहरी मे ही उचित न्याय करते हुए विवादों का निपटारा करवाया गया ,जिसके लिए धरहरा प्रखंड के महागठबंधन के नेताद्वय ने संयुक्त रूप से भोज का आयोजन कर ईटवा व माताडीह के सरपंच के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह उर्फ मुंगेरी,पूर्व जिला परिषद सदस्य अरूणा राय, कांग्रेस के नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष अनमोल मिश्रा मुख्य रूप उपस्थित थे।
