जिला भर में कार्यरत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कुल 12 तरह की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जानी है, जो निम्न प्रकार से हैं - 1. गर्भावस्था और प्रजनन सेवाएं । 2. नवजात एवम शिशु स्वास्थ्य सामान्य सेवाएं । 3. बाल्यावस्था एवम किशोर स्वास्थ्य सामान्य देखभाल । 4. परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक एवम सामान्य प्रजनन सेवाएं। 5. राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुसार संचारी रोगों का प्रबंधन । 6. बीमारियों का आउट पेशेंट माध्यमों से सामान्य प्रबंधन । 7.गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं सामान्य प्रबंधन तथा जीर्ण संचारी रोग जैसे टीबी एवम कुष्ठ रोग का सामान्य प्रबंधन। 8. नेत्र एवम ईएनटी से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं । 9.दांतों की देखभाल से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं । 10. वृद्धावस्था एवम पेलिएटिव स्वास्थ्य सामान्य देखभाल की सेवाएं । 11. सामान्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं । 12. मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं सामान्य प्रबंधन।
