ठंड से बचाव के लिए उपयुक्त गर्म कपड़े का करें उपयोग : उन्होंने बताया कि इस बढ़ती ठंड में स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें और बचाव के लिए उपयुक्त गर्म कपड़े का उपयोग करें। जो ठंड से बचाव करने में पूरी तरह प्रभावी हो। इसके साथ ही सर्द हवाओं से दूर रहें एवं नियमित रूप से धूप लगाएँ। कमरे का तापमान सामान्य रखें। इसके लिए हीटर सहित अन्य व्यवस्था को अपनाएं। - कभी भी नहीं रहें भूखा, गर्म व ताजा खाना का ही करें सेवन : उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में गर्म व ताजा खाना का ही सेवन करें और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें। इससे आपके शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होगी और ठंड से भी बचाव होगा। इसके अलावा भूखे पेट नहीं रहें। हर हाल में समय पर खाना खाएं। दरअसल, भूखे पेट रहने पर ठंड अधिक लगती है। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।