*74वां गणतंत्र दिवस : हीरो राजन कुमार दिल्ली में 26 जनवरी की ऐतिहासिक परेड की ज़ोर शोर से कर रहे हैं तैयारी* _कृषि मंत्रालय की झांकी को लीड करेगें हीरो राजन कुमार इस वर्ष राजस्थान के किसान के लुक में आएंगे नज़र_

Transcript Unavailable.

️स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत मुंगेर जिला मुख्यालय नगर में कुल तीन सेवा स्थानों पर "निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा शिविर" का आयोजन किया गया। गुमटी नंबर 2 बजरंगबली शाखा क्षेत्र में 70 लाभुक रोगियों , वहीं पुरानी गज़ दुर्गा स्थान मंदिर में 46 लाभुक रोगियों ,शिवनगर भगवती स्थान पुस्तकालय परिसर में कुल 56 लाभुक रोगियों ने इस शिविर में चिकित्सा और निशुल्क दवा का लाभ उठाया।

आगामी 10 फ़रवरी से मुंगेर सहित राज्य के 24 जिलों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित होगा। अब मुंगेर सहित राज्य के तमाम मस्जिदों से फाइलेरिया की दवा का सेवन करने के लिए ऐलान किया जाएगा। इस सन्दर्भ में फुलवारी सरीफ स्थित ईमारत सरिया द्वारा संचालित मौलाना सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल पटना के अधीक्षक डॉ एस निसार अहमद ने बिहार एवं झारखण्ड के तमाम मस्जिदों के इमाम को पत्र ज़ारी कर आवश्यक निर्देश दिए है।राज्य में 10 फ़रवरी से लक्षित आबादी को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिस्कोमान भवन में खाद लेने को लेकर किसानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वहीं पुरुषों के साथ महिला की भी अच्छी तादाद लाइन में देखने को मिली। वहीं यूरिया खाद देने के होड़ में प्रखंड कार्यालय परिसर में किसानों के बीच आपाधापी और मारा मारी की स्थित देखी जा रही है

जिला में बढ़ते भीषण ठंड और शीतलहर के चलते नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। विस्तारपूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। धन्यवाद

विज्ञान सेवा समिति मुंगेर के तत्वाधान में आयोजित विज्ञान विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह विज्ञान सेवा समिति के अध्यक्ष रामनरेश पांडे की अध्यक्षता में आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूंगे के विधायक प्रणव कुमार कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सचिव दिनेश कुमार कर रहे थे

*मुंगेर जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ सफल आयोजन हमारे दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं -हरिमोहन सिंह राज्य सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने पर लाखों रुपए की राशि और सरकारी नौकरी दे रही है

धरहरा : राशन कार्ड के लिए कई महिनो से इंतजार मे बैठे लाभार्थियो को तीन दिनो के अंदर राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हरी झंडी दे दी है । प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लगभग एक हजार राशन कार्ड के लाभार्थि को राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव एवं विकास मित्र को नियुक्त किया गया है । संबंधित कर्मी अपने -अपने पचायत के पंचायत भवन मे शिविर के माध्यम से संबंधित लाभुक को चिन्हित कर राशन कार्ड उपलब्ध करवाएंगे।उन्होने कर्मी को हिदायत दिया कि जो लाभुको को राशन कार्ड पंचायत भवन मे दिया जाएगा वैसे लाभुको से हस्ताक्षर या अंगुठे का निशान रजिस्टर पर अवश्य कराएं ताकि लाभुको की सही पहचान हो सके । बीडीओ ने कहा कि पुरी पारदर्शिता के साथ राशन कार्ड तीन दिनो के अंदर लाभुको को मिलेगा।उन्होने लाभुको से अपने-अपने पंचायत के पंचायत भवन पहुँचकर ग्राम कचहरी के सचिव एवं विकास मित्र से राशन कार्ड निःशुल्क लेने का आह्वान किया ताकि लोगो को राशन कार्ड लेने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पडे़ ।

धरहरा : प्रखंड मुख्यालय धरहरा के सभागार मे पंचायत समिति की विशेष बैठक प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती की अध्यक्षता मे आयोजित की गई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे।पंचायत समिति की तीसरी प्रमुख बैठक मे जीपीडीपी योजना पर चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का योजना पंचायत समिति सदस्यो ने सर्वसम्मति से पारित किया । धरहरा महरना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप ने मानगढ भदैया स्थान स्थित नदी मे पुल बनाने का प्रस्ताव दिया जिसे संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो ने ध्वनि मत से पारित कर एजेंडे मे शामिल कर लिया।बैठक मे सीडीपीओ धरहरा,सीओ धरहरा, एम ओ सहित अन्य विभाग की उपस्थिति नगण्य होने के कारण सदन मे सदस्यो ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक मे पदाधिकारीयो की जबावदेही से सदन को अवगत कराया । प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने पंचायत समिति सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीपीडीपी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी स्तर के लोगो का योजना को लेकर सबका विकास किया जाना है। ग्राम स्तर से पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर से अनुमोदन के बाद जिला स्तर पर प्रखंड के विकास के लिए जिला स्तर से राज्य तक योजना भेजी जाती है तथा राज्य सरकार योजना को संबंधित विभाग को भेजती है तब योजना का क्रियान्वयन होता है ।उन्होने सभी जनप्रतिनिधियो को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का समुचित विकास जनप्रतिनिधियो के सहयोग से किया जाएगा ताकि धरहरा प्रखंड अन्य प्रखंडो के मामले मे हर क्षेत्र मे विकास मे आगे बढ़ सके । बैठक मे मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप, बिजली विभाग के जेई सी बी दास,प्रधान सहायक शैलेन्द्र कुमार,उपप्रमुख नीरज कुमार, अमारी पंचायत के मुखिया अरुण साह ,पंचायत समिति सदस्य फुला देवी,कोमल कुमारी ,कंचन कुमारी ,निशा कुमारी,मंजु देवी , बिन्दिया देवी ,नेमो देवी,आशीष कश्यप ,सुमन्त विन्द ,सर्वजीत कुमार, निरंजन मिश्रा ,पंकज ठाकुर ,पंचायत तकनीकी सहायक गणपति कुमार ,सहायक प्रेम कुमार मिश्रा ,संजय कुमार, नाजिर राकेश सिंह सहित अन्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।