धरहरा : प्रखंड मुख्यालय धरहरा के सभागार मे पंचायत समिति की विशेष बैठक प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती की अध्यक्षता मे आयोजित की गई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे।पंचायत समिति की तीसरी प्रमुख बैठक मे जीपीडीपी योजना पर चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का योजना पंचायत समिति सदस्यो ने सर्वसम्मति से पारित किया । धरहरा महरना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप ने मानगढ भदैया स्थान स्थित नदी मे पुल बनाने का प्रस्ताव दिया जिसे संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो ने ध्वनि मत से पारित कर एजेंडे मे शामिल कर लिया।बैठक मे सीडीपीओ धरहरा,सीओ धरहरा, एम ओ सहित अन्य विभाग की उपस्थिति नगण्य होने के कारण सदन मे सदस्यो ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक मे पदाधिकारीयो की जबावदेही से सदन को अवगत कराया । प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने पंचायत समिति सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीपीडीपी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी स्तर के लोगो का योजना को लेकर सबका विकास किया जाना है। ग्राम स्तर से पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर से अनुमोदन के बाद जिला स्तर पर प्रखंड के विकास के लिए जिला स्तर से राज्य तक योजना भेजी जाती है तथा राज्य सरकार योजना को संबंधित विभाग को भेजती है तब योजना का क्रियान्वयन होता है ।उन्होने सभी जनप्रतिनिधियो को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का समुचित विकास जनप्रतिनिधियो के सहयोग से किया जाएगा ताकि धरहरा प्रखंड अन्य प्रखंडो के मामले मे हर क्षेत्र मे विकास मे आगे बढ़ सके । बैठक मे मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप, बिजली विभाग के जेई सी बी दास,प्रधान सहायक शैलेन्द्र कुमार,उपप्रमुख नीरज कुमार, अमारी पंचायत के मुखिया अरुण साह ,पंचायत समिति सदस्य फुला देवी,कोमल कुमारी ,कंचन कुमारी ,निशा कुमारी,मंजु देवी , बिन्दिया देवी ,नेमो देवी,आशीष कश्यप ,सुमन्त विन्द ,सर्वजीत कुमार, निरंजन मिश्रा ,पंकज ठाकुर ,पंचायत तकनीकी सहायक गणपति कुमार ,सहायक प्रेम कुमार मिश्रा ,संजय कुमार, नाजिर राकेश सिंह सहित अन्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।
