धरहरा : राशन कार्ड के लिए कई महिनो से इंतजार मे बैठे लाभार्थियो को तीन दिनो के अंदर राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हरी झंडी दे दी है । प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लगभग एक हजार राशन कार्ड के लाभार्थि को राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव एवं विकास मित्र को नियुक्त किया गया है । संबंधित कर्मी अपने -अपने पचायत के पंचायत भवन मे शिविर के माध्यम से संबंधित लाभुक को चिन्हित कर राशन कार्ड उपलब्ध करवाएंगे।उन्होने कर्मी को हिदायत दिया कि जो लाभुको को राशन कार्ड पंचायत भवन मे दिया जाएगा वैसे लाभुको से हस्ताक्षर या अंगुठे का निशान रजिस्टर पर अवश्य कराएं ताकि लाभुको की सही पहचान हो सके । बीडीओ ने कहा कि पुरी पारदर्शिता के साथ राशन कार्ड तीन दिनो के अंदर लाभुको को मिलेगा।उन्होने लाभुको से अपने-अपने पंचायत के पंचायत भवन पहुँचकर ग्राम कचहरी के सचिव एवं विकास मित्र से राशन कार्ड निःशुल्क लेने का आह्वान किया ताकि लोगो को राशन कार्ड लेने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पडे़ ।
