आगामी 10 फ़रवरी से मुंगेर सहित राज्य के 24 जिलों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित होगा। अब मुंगेर सहित राज्य के तमाम मस्जिदों से फाइलेरिया की दवा का सेवन करने के लिए ऐलान किया जाएगा। इस सन्दर्भ में फुलवारी सरीफ स्थित ईमारत सरिया द्वारा संचालित मौलाना सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल पटना के अधीक्षक डॉ एस निसार अहमद ने बिहार एवं झारखण्ड के तमाम मस्जिदों के इमाम को पत्र ज़ारी कर आवश्यक निर्देश दिए है।राज्य में 10 फ़रवरी से लक्षित आबादी को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।
