धरहरा :- प्रखंड कार्यालय के एक कर्मचारी की तबीयत कंपकंपाती ठंड के कारण अचानक बिगड़ गई । हालत बिगड़ते देख सहकर्मियों ने आनन-फानन में लिपिक प्रेम कुमार मिश्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा ले जाया गया। बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय के लिपिक प्रेम कुमार मिश्रा की तबीयत ठंड लग जाने के बजह से बिगड़ गई थी तबीयत बिगड़ने की सूचना सहकर्मी ने धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को दिय। अस्पताल को सूचना मिलते ही एम्बुलेंस द्वारा प्रखंड कार्यालय से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सको ने संबंधित कर्मचारी का प्राथमिक उपचार किया । जिससे कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है। सहकर्मी विकास मिश्रा ने बताया कि लिपिक प्रेम कुमार मिश्रा ठंड लगने के कारण अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे कि वह बेहोश हो गए थे।
सर्दियों के मौसम में शिशु के स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान - बदलते मौसम में शिशुओं की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती-सिविल सर्जन
*दस साल से रोड पर जमा है नाले का पानी, नरकिए जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण* जहां एक ओर बिहार सरकार नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना में हर गली पक्की करण एवं नाला का निर्माण कराने को लेकर लाखों करोड़ों रुपया खर्च करते हैं, जिससे कि लोगों को चलने के लिए अच्छी सड़क बने एवं नाला बन जाने से सफाई बरकरार रहे। वहीं दूसरी और धरातल पर यह विफल साबित होता हुआ दिख रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा संग्रामपुर प्रखंड के ददरी जाला गांव में देखने को मिला। जहां के सड़कों पर गंदे नाले का पानी पिछले 10 साल से जमा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग का जिंदगी नरक हो गया है। गंदा पानी होने के कारण मच्छर एवं कीड़ों का भरमार हो गया है। हमेशा से मलेरिया एवं डेंगू होने का खतरा रहता है। अभी तक किसी प्रतिनिधि के द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लिया गया ना ही किसी पदाधिकारी के द्वारा। हम लोग नरःकिए जिंदगी जीने को मजबूर हैं। मुखिया विधायक सभी लोग सिर्फ वादे करते हैं, और जीत जाने के बाद हम लोगों को ऐसे जिंदगी जीने के लिए छोड़ देते हैं। वहीं ग्रामीणों ने प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय में प्रतिनिधि कह कर गए थे कि जीतने के बाद अगले 2 महीने में हम इसका काम करवा देंगे लेकिन आज 1 साल बीत जाने के बाद भी स्थिति वही है। वही ददरी जाला पंचायत के मुखिया पिंटू मंडल ने बताया कि पानी का निकास का जमीन नहीं होने के कारण यहां पर हमेशा पानी का जमा रहता है वही उन्होंने यह भी बताया कि अपने स्तर से हमने प्रयास किया है बात बन जाने पर यहां पर नाला का निर्माण कराया जाएगा यहां पर सभाकांत पंडित, मोहन शॉव, राजेंद्र शॉव, महिंदर शॉव, भरत शॉव, समर शॉव, सुमन कुमार, अमरदीप कुमार, घनश्याम कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हमारी गलती है कि हम ऐसे प्रतिनिधि को चुनते हैं जो कि वादे करके फिर कुछ ही दिनों में भूल जाते हैं।
बच्चों में 41 प्रकार की बीमारियों में मुख्य रूप से जन्मजात विकलांगता, बच्चों के कटे ओठ, तालू संबंधी रोग, श्वशन संबंधी रोग, हृदय रोग, एनीमिया, आंख, दांत, चर्म रोग, एवम पोषण से संबंधित बीमारियों को चिह्नित करते हुए
मुंगेर विश्वविद्यालय अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ियों के भविष्य के साथ कर रहा है खेलवाड़ मुंगेर में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों खिलाड़ी अध्यन कर रहे हैं,
राजू श्रीवास्तव की याद में उनके जन्मदिन पर पटना में हुए सम्मान समारोह में राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन के रूप में लाइव शो किया प्रस्तुत_*
कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता की वजह से बार-बार बीमार होता है नवजात, करें उचित देखभाल - नवजात को जन्म के छह महीने तक कराएं सिर्फ स्तनपान तो विकसित होगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता - मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए संपूर्ण टीकाकरण आवश्यक, संक्रामक बीमारी से भी होगा बचाव
रविवार को आईटीसी मिशन सुनहरा का निर्देश संस्था के तत्वाधान में सदर प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ी उत्तरी एवं नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 168 पर मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया नाटक का उद्देश्य था कि लोग गर्भवती माता को हर हमेशा टीका लगवाए अस्पताल में ही प्रसव कराए बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मां का गाढ़ा पीला दूध अवश्य दें ताकि बच्चे कुपोषण का शिकार ना हो वही कार्यक्रम में उपस्थित निर्देश संस्था के परियोजना समन्वयक नौशाद अली, परियोजना अधिकारी सुदृष्टि कुमार, पवन कुमार पांडे, प्रशांत अधिकारी का लुक्का नाटक की टीम अपनी कला को प्रस्तुत कर रहे थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
