धरहरा :- प्रखंड कार्यालय के एक कर्मचारी की तबीयत कंपकंपाती ठंड के कारण अचानक बिगड़ गई । हालत बिगड़ते देख सहकर्मियों ने आनन-फानन में लिपिक प्रेम कुमार मिश्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा ले जाया गया। बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय के लिपिक प्रेम कुमार मिश्रा की तबीयत ठंड लग जाने के बजह से बिगड़ गई थी तबीयत बिगड़ने की सूचना सहकर्मी ने धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को दिय। अस्पताल को सूचना मिलते ही एम्बुलेंस द्वारा प्रखंड कार्यालय से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सको ने संबंधित कर्मचारी का प्राथमिक उपचार किया । जिससे कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है। सहकर्मी विकास मिश्रा ने बताया कि लिपिक प्रेम कुमार मिश्रा ठंड लगने के कारण अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे कि वह बेहोश हो गए थे।