धरहरा प्रखंड के महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से ग्राम कचहरी ईटवा व माताडीह के सरपंच को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद नेता हिमांशु निराला ने बताया कि ग्राम कचहरी ईटवा व माताडीह के सरपंच के द्वारा छोटी - मोटी विवादों सहित कई भूमि विवादों को ग्राम कचहरी मे ही उचित न्याय करते हुए विवादों का निपटारा करवाया गया ,जिसके लिए धरहरा प्रखंड के महागठबंधन के नेताद्वय ने संयुक्त रूप से भोज का आयोजन कर ईटवा व माताडीह के सरपंच के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह उर्फ मुंगेरी,पूर्व जिला परिषद सदस्य अरूणा राय, कांग्रेस के नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष अनमोल मिश्रा मुख्य रूप उपस्थित थे।