धरहरा : श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान में मंगलवार को प्रथम शिव-पार्वती अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रथम सेमीफाइनल मैच का मुकाबला नेपाल बनाम नरकटियागंज की टीम के बीच खेला गया । जिसमे नरकटियागंज की टीम ने 1-0 की बढ़त के साथ नेपाल की टीम को हराकर फाइनल में अपना जगह बना लिया । खेल का शुभारंभ खेल के मुख्य अतिथि धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि धरहरा थाना की एस आई आराधना कुमारी ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । खेल के शुरू होते ही दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शको का खूब मनोरंजन किया। खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नरकटियागंज टीम की जर्सी नंबर 10 लक्की कुमारी ने मध्यांतर के पूर्व पहले 6 वें मिनट पर नेपाल की टीम पर पहला गोल दागकर 1-0 के साथ अपने टीम की बढ़त बना लिया जो मध्यांतर के अंत तक कायम रखते हुए नरकटियागंज की टीम ने जीत दर्ज किया। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने पर नरकटियागंज टीम के जर्सी नंबर 10 लक्की कुमारी को मुख्य अतिथि धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बेस्ट -22 से एवं नेपाल की जर्सी नंबर 8 सुमित्रा कुमारी को धरहरा थाना की एस आई आराधना कुमारी ने बेस्ट -11 से पुरस्कृत कर खिलाड़ियों के हौसले को प्रोत्साहित किया ।खेल की निर्णायक मंडली में मुख्य निर्णायक के रूप में मनीष कुमार एवं सहायक निर्णायक के रूप में नेशनल रेफरी संजय कुमार सिंह , संतोष कुमार,सुदीप गुप्ता,खेल विशेषज्ञ सच्चिदानंद पांडेय , मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह खेल के उद्घोषक पूर्णेन्दु नारायण सिंह, शंकर स्पोर्टिंग क्लब के सचिव अनिल कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप, पूरण मंडल, कुंदन सिंह निकुंभ सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।खेल के आयोजक ने बताया कि बुधवार को मुजफ्फरपुर बनाम सिवान की टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला जाएगा।
धरहरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित धरहरा के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आहूत किया जाएगा । उक्त जानकारी धरहरा प्रखंड के प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना दास ने देते हुए बताया कि प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुधवार को आयोजित की गई है । इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पन्द्रहवी वित्त आयोग एवं षष्ठम योजना की राशि से बीपीडीपी योजना का चयन पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा किया जाना है । साथ ही पंचायत समिति की बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर चर्चा व समाधान पर पंचायत समिति सदस्य जबावदेह पदाधिकारी से जबाव वह सबाल बैठक में करेंगे ।बीपीआरओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंधित जवाबदेह प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से प्रखंड मुख्यालय में होने बाले बुधवार को पंचायत समिति की बैठक मे भाग लेने की अपील किया ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सही लाभुकों को मिल सके ।
धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र के भलार गांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात मारपीट एवं गोलीबारी की घटना हुई । घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । सभी जख्मी को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया । घायल भलार निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि सोमवार को दिन में दशरथपुर पेट्रोल पंप के पास विवादित जमीन की पैमाइश करवाई गई थी जिसमें भलार गांव निवासी चंचल सिंह ,संतोष सिंह सहित अन्य लोगों के साथ उनकी कहासुनी हुई थी जिसके बाद उक्त लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद सोमवार की देर रात करीब 8:30 बजे के आसपास चंचल सिंह संतोष सिंह सहित आधा दर्जन लोगों ने मिलकर भलार गांव के चौबटिया स्थित गुलशन के चचेरे भाई के किराना दुकान पर आकर गाली - गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करना प्रारंभ कर दिया तथा जान मारने की नियत से चंचल कुमार एवं उनके अन्य साथियों ने जान मारने की नियत से करीब एक दर्जन राउंड गोली चलाई जिसमें एक गोली भलार निवासी धरम सिंह के दाहिने कान को चीरती हुई निकल गई तथा गुलशन सिंह, गोल्डन सिंह एवं बिक्रम सिंह मारपीट में घायल हो गए।जिसे बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बहरहाल जो भी घटना की सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई हैं। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नही दिया गया था । घटना की पुष्टि ग्रामीणों ने किया है ।
मुंगेर जिला के हवेली खरगपुर प्रखंड बहिरा पंचायत के भदौरा ग्राम निवासी मनोज कुमार सिंह पिता रामेश्वर सिंह वह मजदूर हैं पिछले महीने काम करने के लिए हैदराबाद गए थे कुछ दिन काम करने के बाद वह 15 जून को अपना घर लौट रहे थे किसी दूसरे के मोबाइल से फोन करके जानकारी दिया कि 15 तारीख को हम ट्रेन पकड़ रहे हैं 18 तारीख के सुबह में घर पहुंच जाएंगे लेकिन आज 20 जून हो गया है अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं है घर के सभी मेंबर परेशान हैं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है मनोज कुमार सिंह के पास टेलीफोन का कोई सुविधा नहीं है अगर किन्ही को यह व्यक्ति मिलता है तो मोबाइल नंबर पर संपर्क करें उन्हें आने-जाने का सभी खर्च दिया जाएगा संपर्क नंबर 6201689171 कॉल करें आप सभी का आभारी बना रहूंगा
पैसा दिलवाने का जिम्मेदारी राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनो का हैं ।
एक तरफ जहां सरकार बिहार में शराब बंदी कानून को धरातल पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर लड़ैयाटाड़ थानाध्यक्ष की उदासीनता के कारण थाना क्षेत्र में सरकार के शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है l ग्रामीण बताते है कि नक्सल प्रभावित लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के महगामा,आजिमगंज तथा बंगलवा पंचायत में अवैध महुआ शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है । जहां महगामा पंचायत के वार्ड संख्या 2 गोविंदपुर मुसहरी में शाम होते ही अवैध महुआ शराब बेचने का कारोबार खुलेआम होता है तथा देशी महुआ शराब पीकर शराबी मर्यादा को ताक पर रखकर अभद्र तरीके से गाली-गलौज करते रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर नक्सल बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र के पहाड़ी इलाका शराब कारोबारियों का सेफ जोन बना हुआ है।शराब कारोबारी बेफिक्र होकर लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के मनकोठिया, कोयलो, गोरैया के क्षेत्र से देशी महुआ शराब लेकर दूसरे प्रखंड के साथ - साथ दूसरे जिला में जाकर शराब का अवैध कारोबार को फला-फूला रहे हैं। महगामा व गोविंदपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि महगामा गोविंदपुर मुसहरी में दिन -दोपहरिया मे अवैध महुआ शराब बेचा जाता है किन्तु पुलिस आंखों पर पट्टी बांधे गस्ती करती रहती है जिससे अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों का हौसला बुलंद बना हुआ है। वहीं नक्सल प्रभावित आजीमगंज पंचायत के गोरैया गांव में अवैध देशी महुआ शराब के कारोबारी बेफिक्र होकर दिन में दो से तीन बार दो पहिया मोटरसाइकिल वाहन पर थैले में पांच पांच लीटर के दर्जन भर पालीथिन में शराब भरकर थाना क्षेत्र से बाहर ले जाकर अपने अवैध कारोबार को इस बेफिक्री के साथ कर रहे हैं जैसे कि मानो प्रशासन से उनकी गहरी मेल-जोल हो । ग्रामीण बताते हैं कि लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस मुगेंर पुलिस कप्तान के आंखों में धूल झोंकने का काम करते हुए लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के जंगली एवं पहाड़ी इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाती है किंतु एक बार भी शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते हैं जबकि अवैध शराब का कारोबार थाना क्षेत्र में इस कदर से चल रहा है कि अगर पुलिस सक्रिय हो जाए तो रोजाना दो से तीन शराब बनाने वाले तथा शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
कहते हैं कि गर्मी का मौसम गरीबों का होता है और ठंड का मौसम अमीरों का होता है, किन्तु इस भीषण गर्मी ने पुराने कहावतो को ठंढ़े वस्ते में डाल दिया । गरीब लोग तेज धूप एवं गर्मी से राहत पाने के लिए बड़े-बड़े वृक्षों के नीचे अपना आश्रय लेकर दिन गुजारते हैं किन्तु इस तीखी धूप के साथ गर्म तेज हवा लोगों का जीना बेहाल कर दिया है । वहीं दूसरी तरफ जहां लोगो के चेहरे को झुलसाने वाली तीखी तपतपाती धूप एवं गर्म तेज हवा से बचने के लिए लोग सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक अपने - अपने घरों में एसी एवं कुलरनुमा कमरे में दुबक कर राहत की सांस लेते थे किन्तु पिछले दो दिनों से बिजली की आंख-मिचोली से लोग काफी परेशान है ।आलम यह बना हुआ है कि एसी एवं कुलर की हवा में बैठने वाले तथा वृक्ष के नीचे बैठकर वृक्ष की ठंडी हवा लेने वाले दोनों ही लोगो का हाल इस आग जैसी लहर देने वाली गर्मी ने बेहाल कर दिया है। जहां गुरुवार को दिनभर में तीन से चार घंटे ही बिजली की दरश उपभोक्ताओं को मिली तो वहीं शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही बिजली के गुल रहने के कारण लोगों को गर्मी का कहर झेलने के साथ - साथ सरकार की हर घर नल का जल पर आश्रित लोगों को पानी की विकट समस्या को झेलना पड़ा । बिजली नहीं रहने से लोग बेबश एवं लाचारो की भांति घरों में रखा पुराने जमाने का कमाची का पंखा का उपयोग कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश दिनभर करते रहे । वहीं बिजली की दुर्दशा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव आशीष कश्यप ने कहा कि चाचा - भतीजा की सरकार फिर से बिहार में लालटेन का युग लाने में लगे हैं । यह जोड़ी जबसे बिहार में काबिज हुई है तब से लोगों का जीना दुर्लभ हो चुका है अगर इसी प्रकार से बिहार का हाल रहा तो जल्द ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सरकार के विरुद्ध जन-आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए आवाम ही सर्वोपरि है अगर आवाम को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो पार्टी उसके लिए संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहेगी।
अभी तक सब की पहचान नहीं हुई है सब को देखते कहीं साथ हवेली खड़गपुर थाना को ग्रामीणों के द्वारा सौंप दिया गया है
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
