धरहरा : श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान में मंगलवार को प्रथम शिव-पार्वती अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रथम सेमीफाइनल मैच का मुकाबला नेपाल बनाम नरकटियागंज की टीम के बीच खेला गया । जिसमे नरकटियागंज की टीम ने 1-0 की बढ़त के साथ नेपाल की टीम को हराकर फाइनल में अपना जगह बना लिया ‌। खेल का शुभारंभ खेल के मुख्य अतिथि धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि धरहरा थाना की एस आई आराधना कुमारी ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । खेल के शुरू होते ही दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शको का खूब मनोरंजन किया। खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नरकटियागंज टीम की जर्सी नंबर 10 लक्की कुमारी ने मध्यांतर के पूर्व पहले 6 वें मिनट पर नेपाल की टीम पर पहला गोल दागकर 1-0 के साथ अपने टीम की बढ़त बना लिया जो मध्यांतर के अंत तक कायम रखते हुए नरकटियागंज की टीम ने जीत दर्ज किया। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने पर नरकटियागंज टीम के जर्सी नंबर 10 लक्की कुमारी को मुख्य अतिथि धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बेस्ट -22 से एवं नेपाल की जर्सी नंबर 8 सुमित्रा कुमारी को धरहरा थाना की एस आई आराधना कुमारी ने बेस्ट -11 से पुरस्कृत कर खिलाड़ियों के हौसले को प्रोत्साहित किया ।खेल की निर्णायक मंडली में मुख्य निर्णायक के रूप में मनीष कुमार एवं सहायक निर्णायक के रूप में नेशनल रेफरी संजय कुमार सिंह , संतोष कुमार,सुदीप गुप्ता,खेल विशेषज्ञ सच्चिदानंद पांडेय , मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह खेल के उद्घोषक पूर्णेन्दु नारायण सिंह, शंकर स्पोर्टिंग क्लब के सचिव अनिल कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप, पूरण मंडल, कुंदन सिंह निकुंभ सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।खेल के आयोजक ने बताया कि बुधवार को मुजफ्फरपुर बनाम सिवान की टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला जाएगा।