धरहरा : प्रखंड अंतर्गत धरहरा महरना पंचायत के महरना गांव निवासी सेवानिवृत्त भारतीय थलसेना के जवान प्रदीप यादव एवं सुचित्रा देवी का 22 वर्षीय पुत्र शुभम यादव का लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों एवं गांव में हर्ष का माहौल व्याप्त है । लेफ्टिनेंट शुभम की दादी अरूणा देवी ने अपने पोते की इतनी बड़ी उपलब्धि पर बहुत ही ज्यादा उत्साह के साथ बताती है कि उनके परिवार में लेफ्टिनेंट शुभम के दादा कमलेश्वरी यादव एवं शुभम के पिता प्रदीप यादव भी थल सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं एवं उनके दो अन्य चाचा शत्रुधन यादव एवं राकेश कुमार भारतीय थलसेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। वहीं एक अन्य चाचा मुकेश कुमार भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।शुभम की बड़ी चाची शांति देवी ने बताया कि शुभम बचपन से ही परिवार के अन्य सदस्यों की तरह फौज में जाकर देश की सेवा करना चाहता था जिसके लिए वह आर्मी पब्लिक स्कूल कोटा में रहकर दसवीं एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई की । वहीं शुभम का लेफ्टिनेंट बनने पर धरहरा महरना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट शुभम ने थल सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर धरहरा प्रखंड का नाम रौशन किया है । जो धरहरा के लिए गोरवान्वित पल है ।
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
Transcript Unavailable.
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
बंदूक व करतूत का हो रहा खरीद और बिक्रीगुप्त सूचना के आधार पर नौशाद आलम को गिरफ्तार
Transcript Unavailable.
नरेश आनंन्द की रिपोर्ट
