धरहरा : लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित आजीमगंज पंचायत के घटवारी गांव में मंगलवार की शाम अचानक आग लगने से एक घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया । आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया ।घर के जल जाने से गृहस्वामी 61 वर्षीय नंदकिशोर साह पूरे परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है । गृहस्वामी की पत्नी जनता देवी ने बताया कि चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने उनके घर को जलाकर गृह स्वामी के अरमानों को चकनाचूर कर दिया ।घर के जलने से उनके सिर पर जो छत का साया था उसे भी अग्नि देवता ने पलभर में अपने आगोश मे ले लिया जिससे गृहस्वामी के परिजन खुले आकाश में रहने को विवश है । पीड़ित ने बताया कि घर मे आग लगने से दो मन घर मे रखा गेहूं ,चार मन चावल, तीस हजार रूपया नगद सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया । सभी सामान जलकर राख होने से अब उनके पास रात को खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। पीड़ित को तत्काल राहत सामग्री नहीं मिलने से पीड़ित ने रोते हुए बताया कि मंगलवार की रात पूरे परिवार के साथ उसे भूखा ही सोना पड़ेगा। खबर लिखे जाने तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र घटवारी के पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता नही मिल पाई थी ।

नरेश आनंन्द की रिपोर्ट

Transcript Unavailable.

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट

नरेश आनंन्द

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

धरहरा : मंगलवार की अहले सुबह धरहरा प्रखंड के अमारी हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर में कार्यरत एएनएम सुधा श्री की लक्खीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा निजी आवास पर गोली मारकर हत्या किए जाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे शोक की लहर दौड़ गई । बताया जाता है कि हत्यारे पति ने उक्त घटना को अंजाम दिया है । बहरहाल जो भी हो उक्त घटना से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे स्वास्थ्य कर्मियों ने दुख प्रकट करते हुए बुधवार को चिकित्सक संजय कुमार ग्रीन की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कार्यरत सभी कर्मियों ने मिलकर एएनएम सुधाश्री के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर डां रौनक सवा, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह , प्रधान लिपिक हरिश्चंद्र कुमार सर्वेज आलम ,लेखापाल अनिल कुमार, एएनएम नीलम कुमारी, कविता कुमारी, सबिता,रितिमा सिंहा,शानिया शर्मा,संगनक ओमप्रकाश शर्मा, ऑपरेटर संजीव कुमार ,विवेक कुमार ,अजीत कुमार,मोदरसी मुख्य रूप से मौजूद थे।