धरहरा : बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर जमालपुर पहुंचे जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने धरहरा प्रखंड के धरहरा दक्षिण पंचायत, जगदीशपुर, महगामा, ईटवा, सारोबाग, माताडीह पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिया। वहीं पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में धरहरा निवासी अरविंद यादव के पुत्र की हुई मौत पर अरविंद यादव के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपने संवेदनाएं ब्यक्त की साथ ही फुल का निवासी मनोज यादव के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर राजद के धरहरा प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ,जिला परिषद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार निराला, जमालपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साई शंकर ,भूपेंद्र नाथ सिंह, मनोज यादव, विनय कुमार यादव, विवेक कुमार, बिस्टू सिंह सहित दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मीरपुर पंचायत से राजेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके क्षेत्र में 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। वार्ड पार्षद के पास शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है

प्रखंड के ईटवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में वार्ड सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी कर ली गई जिसमें रानी मिश्रा ने 81 मत लाकर अपने प्रतिद्वंदी सीमा मिश्रा को 16 मतों से पराजित किया

आंधी के साथ हुई तेज बारिश के कारण सत्रह घंटे बिजली बाधित रही, लोगों को हुई काफी परेशानी धरहरा : गुरुवार की देर शाम आंधी के साथ आई तेज बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। प्रखंड क्षेत्र में कुछ जगहों पर तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिर गया तो कहीं बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने के कारण करीब 17 घंटे तक बिजली पूरी तरह से ठप रही। बिजली नहीं रहने से लोगों के बीच पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं प्रखंड के आजीमगंज पंचायत के कुमारपुर घटवारी मुख्य सड़क पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिर जाने से आवागमन घंटो तक बाधित रहा जिसके कारण उपचुनाव संपन्न कराकर लौट रहे कर्मियों एवं सुरक्षा में तैनात पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।बिजली विभाग के कनीय अभियंता सी ०बी० दास ने बताया कि तेज आंधी के कारण प्रखंड के पचरूखी गांव में बिजली के तार पर पेड़ गिरने सहित विभिन्न जगहों पर छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हुई, जिसके बाद बारिश बंद होने के बाद गुरुवार की देर रात से ही बिजली ब्यवस्था लागू करने के लिए कर्मियों को लगाया गया जिसके शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दिन में नियमित रूप से बिजली सप्लाई कर दी गई।

धरहरा थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित आदिवासी बाहुल्य गांव बरमसिया कालीस्थान गांव में एक घर के चापाकल पर एक ब्यक्ति का शव मिलने से गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। उक्त ब्यक्ति ससुराल अपनी पत्नी से मिलने बाझीटांड़ जा रहा था।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट