धरहरा : बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर जमालपुर पहुंचे जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने धरहरा प्रखंड के धरहरा दक्षिण पंचायत, जगदीशपुर, महगामा, ईटवा, सारोबाग, माताडीह पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिया। वहीं पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में धरहरा निवासी अरविंद यादव के पुत्र की हुई मौत पर अरविंद यादव के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपने संवेदनाएं ब्यक्त की साथ ही फुल का निवासी मनोज यादव के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर राजद के धरहरा प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ,जिला परिषद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार निराला, जमालपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साई शंकर ,भूपेंद्र नाथ सिंह, मनोज यादव, विनय कुमार यादव, विवेक कुमार, बिस्टू सिंह सहित दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।