धरहरा : मंगलवार की अहले सुबह धरहरा प्रखंड के अमारी हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर में कार्यरत एएनएम सुधा श्री की लक्खीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा निजी आवास पर गोली मारकर हत्या किए जाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे शोक की लहर दौड़ गई । बताया जाता है कि हत्यारे पति ने उक्त घटना को अंजाम दिया है । बहरहाल जो भी हो उक्त घटना से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे स्वास्थ्य कर्मियों ने दुख प्रकट करते हुए बुधवार को चिकित्सक संजय कुमार ग्रीन की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कार्यरत सभी कर्मियों ने मिलकर एएनएम सुधाश्री के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर डां रौनक सवा, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह , प्रधान लिपिक हरिश्चंद्र कुमार सर्वेज आलम ,लेखापाल अनिल कुमार, एएनएम नीलम कुमारी, कविता कुमारी, सबिता,रितिमा सिंहा,शानिया शर्मा,संगनक ओमप्रकाश शर्मा, ऑपरेटर संजीव कुमार ,विवेक कुमार ,अजीत कुमार,मोदरसी मुख्य रूप से मौजूद थे।