गांधी पुल समिप हवेली खड़कपुर स्वर्ण कला मंदिर सोना चांदी वाले ने की आत्महत्या मौके पर हवेली खड़कपुर पुलिस ने पहुंचकर जांच की
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
धरहरा : ' स्वस्थ्य बिहार जीवंत बिहार ' की गाथा गाने वाला " हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर " आज खुद ही मरम्मती की बाट जोह रहा है । मामला धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत अंतर्गत दरियापुर का है जहां जर्जर भवन में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर " वर्षों से जर्जर होने के बावजूद एक बड़ी घटना होने का इंतिजार कर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के अधिन संचालित एचडब्ल्यूसी के भवन की स्थिति इतनी जर्जर है कि किसी भी वक्त एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां महेन्द्र कुमार किसी प्रकार से इस भवन का रंग रोहन व फर्श मे टाइल्स लगाकर दिवार मे मलहम तो लगाया था जिसमें स्वास्थ्य विभाग का लाखों रुपया भी खर्च हुआ परंतु यह मलहम चंद दिनों में ही खुद अपनी दास्तान बयान करने लगी ।आज आलम यह है कि कभी भी यह हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की दिवार गिर सकती है जिससे कोई भी अप्रीय घटना घट सकती है । इस एचडब्ल्यूसी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो साफ सफाई के लिए संस्था लगाया गया है वह भी अपने फर्ज का सही निर्वहन करने मे विफल है । शौचालय में झोल व साफ सफाई का घोर अभाव है । इस एचडब्ल्यूसी के स्वास्थ्य कर्मी सीएचओ ममता कुमारी ने बताया कि एचडब्ल्यूसी का भवन अंदर से लेकर बाहर तक चारो ओर से दीवार फट जाने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई रहती है परंतु इस जर्जर भवन मे जान जोखिम में रखकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कार्य करना ही हमारा फर्ज है ।
आगामी 25 जून को मुंगेर शहर के टाउन हॉल में आयोजित होने जा रहे माली (मालाकार) समिति के महासम्मेलन की सफलता
बिहार राज्य के नगर परिसर वार्ड नंबर 8 से मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू कुमार बता रहें हैं की इनके यहाँ सड़क और नाली की सुविधा नहीं है। इसलिए ये बोल रहें हैं की इस समस्या का समाधान किया जाएँ
नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट
धरहरा : श्री शंकर स्पोटिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान में प्रथम अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन शुक्रवार को देवरिया (यूपी) बनाम सीवान की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल फुटबॉल मैच खेला गया । इस रोमांचक खेल में सीवान की टीम ने शुरुआती दौर से ही बेहतर प्रदर्शन कर देवरिया (यूपी) की टीम को 2 - 1 से हराकर मैंच में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल मैच में अपनी जगह बना लिया। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर एवं विशिष्ट अतिथि धरहरा की जिला पार्षद इंदुमती सिंह ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।खेल मे दोनों ही टीमों ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर खेलप्रेमियों का मन मोह लिया । खेल में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर गोल मारने के लिए खूब पसीना बहाया। जिसमें सीवान की टीम की जर्सी नंबर 10 श्रुति कुमारी ने 6वें मिनट पर पहला गोल मारा तथा सीवान टीम की जर्सी नंबर 8 सांवरा खातून ने 18 वें मिनट पर दूसरा गोल मारकर मध्यांतर से पूर्व ही विपक्षी टीम पर दबाब बना लिया था। वहीं मध्यांतर के बाद देवरिया (यूपी) की टीम की जर्सी नंबर 13 ओली दत्ता ने 37वें मिनट पर सीवान की टीम पर एक गोल दागकर अपनी टीम को जिताने की भरसक प्रयास किया परन्तु सिवान टीम का बेहतर क्षेत्ररक्षण रहने के कारण सीवान की टीम ने देवरिया यूपी को 2-1 से हराकर खेल में अपनी जीत दर्ज कर लिया। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सीवान टीम की जर्सी नंबर 8 सांवरा खातून को बेस्ट -22 से एवं देवरिया (यूपी) टीम की जर्सी नंबर 13 ओली दत्ता को बेस्ट -11 से पुरस्कृत किया गया । मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में सुब्रत गौतम एवं सहायक निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार एवं संतोष कुमार तथा फोर्थ निर्णायक में कपिल देव मंडल,नेशनल रेफरी संजय कुमार सिंह, सुदीप गुप्ता,खेल विशेषज्ञ सच्चिदानंद पांडेय, मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पूर्वेंदु नारायण सिंह , शंकर स्पोर्टिंग क्लब के सचिव अनिल कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रमोद यादव ,चक्रधर सिंह सहित खेल प्रेमी मौजूद थे। खेल के उद्घोषक ने बताया कि रविवार को सीवान बनाम नरकटियागंज की टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
धरहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्प्राइट की बोतल में ले जा 48 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
