नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट

धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में सोमवार की देर शाम करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई । मृतक मजदूर की पहचान पचरूखी निवासी स्व० किशुन गोस्वामी का 42 वर्षीय पुत्र सज्जन गोस्वामी के रूप में की गई । बताया जाता है कि मृतक अपने चचेरे भाई की गाय को बहियार से लाने के लिए गया हुआ था उसी दौरान बहियार में अवस्थित ट्रांसफार्मर के पास करेंट की चपेट में आने से ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास के ग्रामीणों के द्वारा लग्गे की मदद से ब्यक्ति को करेंट के प्रभाव से अलग किया गया तथा सज्जन कुमार को उपचार के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया । जहां डॉक्टर ने उक्त ब्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सज्जन मजदूरी करके अपने परिवार का भरन पोषण करता था। सज्जन गोस्वामी की आकस्मिक मौत से पत्नी रजिया देवी एवं इकलौती पुत्री लक्ष्मी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घर में भूखमरी जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है।

धरहरा : धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत कचरा प्रबंधन सेड का उद्घाटन किया । उद्घाटन के मौके पर बीडीओ ने कहा की विकास में स्वच्छता एक अहम पहलू है। आज जरूरत है कि हम सब अपनी गंदगी को खुद ही साफ करें। सरकार के द्वारा एक बड़ी सोच पैदा की गई है तथा गांव में शहरों की भांति कचरा प्रबंधन की शुरुआत की गई । इसी क्रम में हम लोग का भी दायित्व बनता है कि इस अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान दें । मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक नीतीश कुमार, सुजीत कुमार जिला सलाहकार आशीम आनंद, प्रखंड समन्वयक प्रिंस कुमार, अमारी पंचायत की पर्यवेक्षिका रूही कुमारी, अमारी पंचायत के मुखिया अरूण कुमार साहु, वार्ड पावन कुमार सहित पंचायत के सभी स्वच्छता कर्मी मौजूद थे । सनद् रहे कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत पंचायत के प्रत्येक घरों से ठोस एवं तरल अपशिष्ट कचरे को एकत्रित कर तथा उनके रख-रखाव एवं रि-साइक्लिंग करने के लिए प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में कचरा प्रबंधन सेड का निर्माण कराया जा रहा है जिससे कि यत्र-तत्र फैले कचरो को कचरा प्रबंधन सेड में एकत्रित कर रि-साइक्लिंग कर जैविक खाद या अन्य प्रकार से उपयोग में लाकर सरकार के " स्वच्छ बिहार स्वास्थ्य बिहार " के सपनों को पूरा करना है ।

धरहरा : धरहरा प्रखंड के महगामा पंचायत में जिलाधिकारी नवीन कुमार के द्वारा जांच एवं पंचायत निरीक्षक कार्यक्रम बुधवार को किसी अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर गुरुवार को किया जाना है । वहीं जिलाधिकारी के आगमन को लेकर प्रखंड के पदाधिकारियों के द्वारा संबंधित पंचायत में सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। बुधवार को महगामा पंचायत का निरीक्षण कार्यक्रम स्थगित होने पर जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया कि बुधवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी महगामा पंचायत का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करें । सनद् रहे कि जिलाधिकारी नवीन कुमार विगत एक सप्ताह पूर्व से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश के कोने-कोने से पहुंचे कांवरियां को बाबा की नगरी देवघर जाने के मार्ग में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए तथा विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेला की मॉनिटरिंग में लगे हुए हैं ।

धरहरा : एक तरफ जहां सरकार गांव को भी शहरों की भांति स्वच्छ बनाने के लिए प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के सभी वार्डों में स्वच्छता कर्मी की नियुक्ति कर रही है तथा स्वच्छता कर्मी भी सरकार के निर्देशानुसार वार्ड के प्रत्येक घरो में जाकर घरों से गीला कचरा एवं सूखा कचरा को एकत्रित कर उन कचरो को पंचायत में बने कचरा प्रबंधन सेड में जमा करते है जिससे कि उन अवशिष्ट कचरो का रि-साइक्लिंग हो सके तथा सरकार का "स्वच्छ बिहार स्वास्थ्य बिहार" का सपना पूरा हो सके। इसके लिए लिए सरकार ने लाखों रुपए की खर्च कर पंचायत के प्रत्येक घरों में डस्टबिन का वितरण किया किंतु अब पंचायत में स्वच्छता कर्मियों को मानदेय राशि नहीं मिलने से ईटवा पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने संबंधित पंचायत में काम करना बंद कर दिया है जिससे सरकार का गांव को शहरो की भांति स्वच्छ बनाने का सपना अंधेर में लटक गया है। ईटवा पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मी प्रीतम मिश्रा, गौतम कुमार, छोटू कुमार, कन्हैया कुमार सहित अन्य ने बताया कि वह लोग विगत 8 महीने से संबंधित पंचायत में सफाई कर्मी का काम नियमित रूप से कर रहे हैं किंतु 8 महीना भी जाने के बाद भी है अब तक उनको मानदेय राशि नहीं दी गई है।

नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट

नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट

नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट

नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट

हवेली खड़कपुर स्थित एक आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटा गया पोशाक राशि उस में देखा गया की वह के वार्ड पार्षद भी थे