बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मानसून की पहली बारिश से ही मुंगेर नगर निगम का पोल खुल चुका है। मानसून की पहली बारिश से ही मुंगेर शहर की ओर से किए जा रहे पानी निकासी प्रबंधकों की भी पोल खोल दी है। मुंगेर शहर की अधिकतर सड़कें तीन घंटे तक हुई बारिश की वजह से तालाब में तब्दील हो चुका है. घरों और दुकानों में पानी घुसने से जैसा स्थिति हो चुके हैं. जिसकारण लोगों को भारी नुकसान हो रही है। मुंगेर शहर के कई मोहल्लों में भारी जलजमाव के साथ ही सड़के कीचड़मय हो चुकी है।जिसकारण लोगों को अपना जूता चप्पल खोल कर ही कही आना जाना करना पड़ रहा है. यह स्थिति बड़े नालों की सफाई नहीं होने के कारण हो रहा है।

धरहरा प्रखंड के महागामा पंचायत के निवासी श्याम साहिल ने बताया रहुआ का नाम नहीं बताया मन टीका देवी रवीश कुमार एवा बहु के द्वारा एसिड डालकर जान मारने का किया प्रयास

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अविनाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर की हवेली खड़कपुर शामपुर थाना क्षेत्र के धपरी मोड़ के पास दक्षिणी बिहार ग्रामीण बैंक में एक सप्ताह से लिंक फेल होने के कारण किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. किसान का कहना है कि जब वह पैसा निकालने आते है तो उन्हें घर घुमा देते हैं।वही बैंक मैनेजर द्वारा कहा जाता हैं लिंक फेल है जिसकारण सरवर काम नहीं करता और यही वजह है कि ना ही पैसा निकासी संभव है और ना ही लेन-देन हो सकता है. पैसे की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अविनाश मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि अब आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे आवेदक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। यह सुविधा 30 जुलाई से बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के डिजिटल हस्ताक्षर सिस्टम में सेट किए जा चुके हैं। डिजिटल हस्ताक्षर का सार्टिफिकेट निर्गत होने के बाद सभी प्रमाण पत्र पर डिजिटल हस्ताक्षर अंकित रहेगा। इस कारण कर्मचारी और अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहने के कारण प्रमाण पत्र में होने वाली अनावश्यक देरी से अभ्यर्थियों को मुक्ति मिल जाएगी। बताते चलें कि पूर्व में अब तक आवेदकों को आनलाइन आवेदन करने की सुविधा थी, परंतु प्रमाण पत्र के लिए अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जाना पड़ता था। वहीं, सीओ के अन्य कार्य में व्यस्त होने के बाद प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण भी प्रमाण पत्र निर्गत होने में देरी होती थी। लेकिन नई व्यवस्था सर्विस प्लस एप्प के तहत सीओ डिजिटल हस्ताक्षर अपने लॉगइन से ही प्रमाण पत्र पर कर सकते हैं। इसके बाद छात्र व छात्रा अपना प्रमाण पत्र ईमेल से निकाल सकेंगे।

बिहार के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र हो या पूरा बिहार राज्य हर किसी नागरिकों की चाहत होती है कि हमारा समाज शिक्षित हो शिक्षा से समाज की नई चेतना ऊर्जा उमंग विश्वास आजादी एवं आत्मबल मिलता है। यदि शिक्षक चाहे तो निश्चित रूप से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकती है इसके लिए त्याग की जरूरत है शिक्षकों को कक्षा में प्रवेश करने के पहले पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए क्या पढ़ाना है कैसे पढ़ाना है कब पढ़ाना है यह समय सीमा निर्धारित करना होगा तभी यह होगा कि जब शिक्षक शिक्षा से जुड़े होंगे इसमें परेशानी इसलिए है कि अधिकतर शिक्षकों का मुख्य पेशा शिक्षण नहीं है।इसमें वह परिवार की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं क्योंकि उन्हें बेहतर कम मिलता है कई ऐसे शिक्षक है जो ग्राम दल से शिक्षक बने हैं उनमें रुचि का आभाव है जिनमें रुचि है वह बेचारे सिस्टम से मारे जाते हैं।

आदिकाल से तालाब का जल संरक्षण मुख्य स्रोत माना जाना जाता था ऐसे में तालाब हैं जो अधिकार से माना जाता था कि मंत्रियों के अनुसार जनमानस के लिए नदी एवं तालाब जल का मुख्य स्रोत हुआ करता था जिसे लोग दैनिक कार्य में किसी कार्य में उपयोग किया करते थे इस परंपरा को वर्तमान काल में भी जीवित रखा गया था जब जनसंख्या बढ़ने लगी तो जल की समस्या धीरे-धीरे उत्पन्न होने लगी जल संकट को देखते हुए महाराजाओं ने के द्वारा जल संरक्षण के लिए जगह-जगह तालाब खुद वाया गया था ताकि लोग पानी पीने एवं दैनिक कार्य के अलावा कृषि में पानी का उपयोग करें इसके बावजूद प्रशासनिक उदासीनता के कारण कहीं लोग जल संरक्षण के अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं कहीं तालाब के द्वार नहीं होने से ताला भरकर खेत में तब्दील होते जा रहा है बताते चलें कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण बन गया है वहीं दुर्गापुर पंचायत के मालिक हो गई है जो समस्या दूर हो सकती है प्रखंड विकास पदाधिकारी घोषणा की गई है लेकिन हमारे पास ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं मिला हुआ है अगर सरकार देती है तो को चिन्हित कर कराया जाएगा बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि योजना का काम कराया जा सकता है

खड़कपुर थाना क्षेत्र के रतैठा काली मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक माहपुर निवासी निवास कुमार तांती तथा विवेक कुमार अपनी बाइक से माहपुर से रतैठा गाँव जा रहे थे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

साइड पास लेने के दौरान हाईवा से धक्का लग जाने के कारण मारुति कार मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक हाईवा और मारुति एक ही दिशा में जा रही थी। मारुति द्वारा पास लेने के दौरान हाईवा के चपेट में आने से मारूती कार क्षतिग्रस्त हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

मुंगेर की हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र के प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के चुना कोठी निवासी सुमन कुमार ने बताया कि मेरे बैंक खाता से एटीएम के माध्यम से पचास हजार रूपये की अवैध निकासी हुई है। हमारे मोबाइल नंबर  पर पचास हजार रुपया की निकासी का मैसेज आया।सुनिये क्या था पूरा मामला ऑडियों पर क्लिक कर।

मुंगेर की हवेली खड़कपुरनगर क्षेत्र मुख्य बाजार स्थित पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरवाने के नाम पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा की जा रही नाजायज वसूली का छात्राओं ने जमकर विरोध करते हुए आक्रोश प्रकट किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।