बिहार के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र हो या पूरा बिहार राज्य हर किसी नागरिकों की चाहत होती है कि हमारा समाज शिक्षित हो शिक्षा से समाज की नई चेतना ऊर्जा उमंग विश्वास आजादी एवं आत्मबल मिलता है। यदि शिक्षक चाहे तो निश्चित रूप से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकती है इसके लिए त्याग की जरूरत है शिक्षकों को कक्षा में प्रवेश करने के पहले पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए क्या पढ़ाना है कैसे पढ़ाना है कब पढ़ाना है यह समय सीमा निर्धारित करना होगा तभी यह होगा कि जब शिक्षक शिक्षा से जुड़े होंगे इसमें परेशानी इसलिए है कि अधिकतर शिक्षकों का मुख्य पेशा शिक्षण नहीं है।इसमें वह परिवार की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं क्योंकि उन्हें बेहतर कम मिलता है कई ऐसे शिक्षक है जो ग्राम दल से शिक्षक बने हैं उनमें रुचि का आभाव है जिनमें रुचि है वह बेचारे सिस्टम से मारे जाते हैं।