दुनिया के अच्छे ओपनरों में शामिल सुनील गावस्कर का जन्मदिन आज वो अब 70 वर्ष के हो गए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
डीडीसी प्रशांत कुमार ने मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर डीडीसी ने नगर आयुक्त का प्रभार सँभाला । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
मंडल कारा के 11 नंबर वार्ड से कारा प्रशासन ने औचक छापेमारी कर एक मोबाइल बरामद किया जो वार्ड में छिपाकर रखा गया था। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें कैसे पुलिस को मिली मोबाइल।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि धरहरा प्रखंड के बंगलवा के गोपालीचक एवं सवैया गाँव में फूस के मकान में आँगनबाड़ीकेंद्र चल रहा है।गोपालीचक की आँगनबाड़ी सेविकाओं ने बयाया कि सरकार के द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र नही बनाये जाने के कारण वे छोटे से फूस के मकान में पढ़ाने के लिए मजबूर है।वही उन्होंने यें भी बताया कि पिछले डेढ़ साल से उन्हें वेतन राशि नही मिली है। वहीं सवैया गाँव की आँगनबाड़ी सहायिका ने भी बताया कि उन्हें भी पिछले एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है।
काँवरियों को नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे लोगों को ना हो कोई समस्या। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा है बाजार असरगंज प्रखंड के बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार के दुकान के अतिक्रमण से फुटफाथ सिकुड़ता जा रहा है। जिसके कारण वाहन चालक एवं पैदल यात्री को काफी परेशानी का सामना करना होता। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
मुंगेर असरगंज सुल्तानगंज देवघर मुक्त पथ के कमरिया कच्ची पथ में चौड़ीकरण नहीं होने के कारण श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले कांवरिया पथ पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि प्रत्येक वर्ष मूँगेर एवं भागलपुर प्रशासन द्वारा कांवरियों की सुविधा पर करोड़ों रुपया खर्च किए जाते हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
शराब के नशे में एक युवक गिरफ्तार तारापुर एसएसआई राम किशोर महतो ने बीती रात लाना एक लाइन होटल से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
जिला मुंगेर से महज 20 किलोमीटर की दूरी बरियारपुर प्रखंड के मेन बाजार में ग्राहकों के सुख सुविधाओं को देखते हुए बरियारपुर स्नेहदीप गैस एजेंसी परिवार ने गैस ऑफिस का विस्तारीकरण किया है। साथ ही स्नेह जी गैस एजेंसी के द्वारा दिए जाने वाले हर सुविधाओं को ऑनलाइन सुविधा से लैस करने जा रही है। 22,000 उपभोक्ताओं के एकमात्र डीलरशिप देखने वाले स्नेहदीप गैस एजेंसी अपने ग्राहकों को संतुस्ट करने के लिए डिजिटल सुविधओं से लैस कर डिजिटल इंडिया बनाने में अपनी पहली हाथ बढ़ाकर ग्राहकों को संतुस्ट करने में लगी है।कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे रिंकू मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन सुविधा से लैस कर ग्राहकों को संतुस्ट प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता और लक्ष्य भी है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में आज जिस प्रकार की शिक्षा छात्रों को दी जा रही है उससे बिहार एवं राष्ट्रीयता की भावना नहीं पनप रही है। शिक्षा प्राप्त करने का उद्देश्य अब केवल पैसा कमाना मात्र रह गया है क्योंकि बिहार की जो वास्तविक सभ्यता एवं संस्कृति है आज के दौर की शिक्षा से उसका कोई सरोकार नहीं रह गया है. शिक्षा प्रत्येक प्रकार के अपेक्षित परिवर्तन तथा सुधार की धुरी होती है। आज शिक्षा उस स्थिति में पहुंच गई है कि उसमें परिवर्तन की अपेक्षा हर तरफ से की जा रही है। स्टूडेंट्स को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें संस्कारी बनाना शिक्षा का प्रथम उद्देश्य होना चाहिए लेकिन अब ऐसा कहीं दिखाई नहीं दे रही है और इसके दुष्परिणाम कई रूपों में हमारे सामने आ रहे हैं। आज हमारे बिहार के नागरिकों नौजवानों पर पश्चिमी सभ्यता का भूत सवार होता जा रहा है। वे अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को भूलते ही जा रहे हैं।
