राष्ट्रीय छात्र दिवस पर प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। समारोह में छात्रों को सम्मानित भी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्रसिद्ध खड़गपुर झील जो अपने मनोरम दृश्य से हर किसी का मन मोह लेती थी। इसकी प्राकृतिक छटा पहले जैसी ही है ,पर नक्सली खौफ से झील की सुंदरता देखने को पर्यटक तरस रहे हैं।वह क्यारियां जो कभी रंग-बिरंगे फूलों से भरी रहती थी।झील की सुंदरता को चार चाँद लगाती थी उस पर नक्सली दाग बने बैठे हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
सरकार द्वारा जहाँ एक ओर चौबीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा करती है। वहीं, दूसरी ओर हवेली खड़गपुर ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग के कर्मियों के अकर्मण्यता के कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों की पोल खुल गई। जब भी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो स्थानीय पदाधिकारी व कर्मी तकनीकी फाल्ट आने की बात कह कर उपभोक्ताओं को गुमराह कर देते हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें क्या है पूरा मामला।
बहुमत के बाद भी अविश्वास प्रस्ताव अस्वीकृत किए जाने पर विरोध जताया पार्षदों ने। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
हवेली खड़गपुर नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को पार्षद विजय मंडल के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उपमुख्य पार्षद शंभू केशरी के विरुद्ध वार्ड पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान हुआ। जिसमें कुल 18 मतों में एक मत रद्द हुआ 9 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष तथा 8 मत विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में आया।
सावन माह में सुलतानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट से कांवर में गंगाजल लेकर कांवरिया 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचते हैं। जहां बाबा वैद्यनाथ पर जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नौ वर्ष पूर्व कच्ची कांवरिया पथ बनाया गया। नौ वर्ष बाद भी कच्ची कांवरिया पथ पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव दिख जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
हवेली खड़कपुर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत में बिजली मिस्त्री के द्वारा उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर 25000 ठगी करने का मामला प्रकाश में आया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें कैसे बिजली मिस्त्री ने दिया इस घटना को अंजाम।
सभी प्रचार्यों की बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की जायेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
काँवरियों को यात्रा के पूर्व बदलनी होगी अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाना होगा। इसके बाद ही इनकी यात्रा सुगम और सफल होगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
यात्रा के दौरान काँवरिया भूल जाते हैं सारे नियम जिसके कारण यात्रा के दौरान उन्हें काफी बाधाओं का सामना करना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
