धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत अन्तर्गत सतघरबा डेम्फ जो जंगलो एवं पहाङो की गोद मे आधा-अधूरा बना पङा है तथा जो तीनो ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है जहाँ पहाड़ों से लगातार पानी बहता रहता है तथा जिस डैम्फ की नीव सन् 1970मे ही रखी गई थी तथा सन् 1971 मे डेम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था,लेकिन आज 48 बर्षो के बाद भी डैम्फू पूरी तरह तैयार नही हो पाया है।जब डैम्फ की नीव रखी गई थी तब बंगलवा से लेकर ईटवा पंचायत तक के दर्जनो गाँवों के किसानो की खुशी का ठिकाना नहीं था उनलोगों के अंदर ये उम्मीद जग गयी थी कि अब उनलोगों को सुखा का सामना नही करना पङेगा।

नए परिवहन नियम से वाहन चालक को कागजात को लेकर ऐसा भय पहली बार देखने को मिल रहा है ।जिन मोटरसाइकिल चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस पेपर ,प्रदूषण सर्टिफिकेट आदि गाड़ी का कागज तथा हेलमेट नहीं रहने पर गाड़ी चालक के मन में हमेशा संशय बना रहता है कि आगे वाहन जाँच में वह धरा ना जाए ।इसको लेकर वह हमेशा सतर्क दिखते हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

टेटिया ओ पी को लेकर जिला परिषद श्री विनोद कुमार सिंह के द्वरा ज़िलाधिकारी एसपी को जनकारी दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिजली तार के वजह से मुहूर्तम गांव में भयंकर हादसा होने का डर है। मोहरा टन गाँव के बीच से तार गुजर रहा है। इसकी लिखित जानकारी बिजली विभाग को दी गई है। बावजूद किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जर्जर रोड से परेशान है जनता यात्रियों को काफी घूम कर अपने गंत्वय तक पहुँचना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियारपुर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 158 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जाँच किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

संग्रामपुर प्रखंड के नव दुर्गा स्थान प्रांगण में जनता दल के संगठन एक चुनाव वर्ष 2019-22 के संग्रामपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुशासन की सरकार में बेहतर विकास के दावे किए जा रहे हैं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत घर-घर नल के नली गली पक्कीकरण में पक्की नाले का निर्माण कराकर के ग्रामीण क्षेत्र में विकास का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है।लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा :कुपोषण मुक्त समाज बनाने को लेकर बाल विकास परियोजना धरहरा की सीडीपीओ गुंजन मोली के नेतृत्व में रैली निकाली गई ।शनिवार को धरहरा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने समाज से कुपोषण को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मीयो के साथ धरहरा परियोजना से धरहरा पीएचसी, धरहरा बाजार मे घुम -घुम कर नारे लगा रहे थे कि पोष्टिक आहार व साफ पानी पीऐगे कुपोषण को भगाऐगे ,हर घर पोषण देश हो रौशन ,सीडीपीओ ने ग्रामीण व पोषक क्षेत्र के लाभुको को कुपोषण से वचाव हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही अति महत्वाकांक्षी योजना से लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक किया ताकि स्वस्थ व मजबूत समाज बनाया जा सके ।इस मोके धरहरा बीडीओ डॉ प्रभात रंजन, पीएचसी प्रभारी डॉ महेन्द्र कुमार बाल विकास परियोजना की पयॅवेक्षिका करूणा कुमारी, सरिता कुमारी सेविका वंदना सिंह, रीता कुमारी सहित सेविका सहायिका हर घर पोषण देश रोशन का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया ।

विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है जहाँ हर एक बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आते हैं मगर जब उसी शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सेहत के साथ खिलवाड़ होता है तो जाहिर है कि अभिभावक का गुस्सा विद्यालय के शिक्षकों के प्रति भङक उठेगा।ऐसा ही एक मामला धरहरा मे देखने को मिल है।कन्या मध्य विद्यालय धरहरा(उत्तर टोला)मे पिछले 12 दिनों से बच्चों को मध्यान भोजन नही मिला है साथ ही विद्यालय में पीने का पानी की गुणवत्ता में कमी से काफी बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पर रहा है जिसकी मौखिक शिकायत अभिभावक एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम मुरारी प्रसाद ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को किया था,किन्तु प्रधानाध्यापक ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।जिसके बाद सभी अभिभावक एवं श्याम मुरारी प्रसाद ने जिला अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।