Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल वाणी पर चलाई गई खबर का असर हुआ। मोबाइल बानी हमेशा से मुद्दों को उठाने का काम कर रही है जिसका सकारात्मक असर बदलाव की नई नई कहानियां लिख रहा है। साल 2018 में मुंगेर शहर की वीरान पड़ी पार्कों की स्थिति को लेकर खबर चलाई गई थी जिसका प्रभाव प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुआ। लेकिन जनता को वस्तुस्थिति का पता चला पुनः इस खबर को 6 महीने पहले चला गया था। जिसे वन विभाग के कई पदाधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया और स्थिति की जानकारी लेते रही गई जिसका नतीजा यह हुआ कि जयप्रकाश उद्यान का नए रूप में काया कलप होना शुरू हुआ. जिसमें चारों ओर चारदीवारी का काम हुआ, शौचालय का निर्माण हुआ और सजाने संवारने और रखरखाव का नए स्तर पर कार्य शुरू हुआ। बताते चलें कि जयप्रकाश उद्यान जिस पर हर मुंगेर वासी को गर्व होता था. उसकी स्थिति गर्व करने लायक नहीं रह गई थी। उद्यान जंगल में तब्दील हो चुका था ,शौचालय ना रहने से वहां घूमने जाने वाले प्रत्येक लोगों को विकट समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन बदलाव की इस कहानी से मुंगेर वासियों में हर्ष है।
धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के महादलित टोले में आपसी मतभेद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया । जख्मी युवक का इलाज धरहरा पीएचसी में कराया गया। पीड़ित युवक हरखू मांझी का पुत्र गणेश मांझी ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि 9 बजे गांव के ही स्वर्गीय जतन मांझी का पुत्र करकु माँझी चार अज्ञात युवक के साथ शराब के नशे में लाठी एवं कुल्हाड़ी लेकर मेरे घर आकर मुझे घर छोड़ने को कहते हुए गोली मारने की धमकी दिया। जब मैं घर छोड़ने से इनकार किया तो मेरे ऊपर आत्मघाती हमला कर दिया। जिससे मेरा सिर फट गया और मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पीड़ित ने धरहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा द्वारा गुरुवार को नगर निकाय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कई निर्णय को मान लिया गया। लेकिन कई अन्य मुद्दों पर समझौता नहीं होने के कारण शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल मुंगेर नगर निगम में जारी रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संगठन चुनाव को लेकर मुंगेर नगर निगम के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ सिंटू निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए , साथ ही साथ प्रखंड अध्यक्ष धरहरा के रूप में श्री नवीन कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए
धरहरा प्रखंड के सादा उच्च विद्यालय में आज होगा जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव। जदयू कार्यकर्त्ताओं के द्वारा होगा चुनाव। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में रहमानी फाउंडेशन के अंतर्गत रहमानी बीएड कॉलेज में आज दिनांक 5 सितंबर दिन गुरुवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विस्तारपूर्वक ऑडियो को सुनने के लिए क्लिक करें।
मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में आज दिनांक 5 सितंबर को मुंगेर जिला अंतर्गत 2 प्रखंडों में जदयू का सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ।आगे होने वाले प्रखंडों में चुनाव की तिथि एवं स्थल का बेरा भी प्राप्त हुआ। विशेष खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सांगठनिक चुनाव पर सुने जिला जदयू के सहायक निर्वाचन अधिकारी विमलेंदु राय को ऑडियो पर क्लिक कर।
औचक निरीक्षण में लोगों के वाहन कागजात और लाइसेंस की चेकिंग की गयी इस कारण मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
