धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के महादलित टोले में आपसी मतभेद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया । जख्मी युवक का इलाज धरहरा पीएचसी में कराया गया। पीड़ित युवक हरखू मांझी का पुत्र गणेश मांझी ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि 9 बजे गांव के ही स्वर्गीय जतन मांझी का पुत्र करकु माँझी चार अज्ञात युवक के साथ शराब के नशे में लाठी एवं कुल्हाड़ी लेकर मेरे घर आकर मुझे घर छोड़ने को कहते हुए गोली मारने की धमकी दिया। जब मैं घर छोड़ने से इनकार किया तो मेरे ऊपर आत्मघाती हमला कर दिया। जिससे मेरा सिर फट गया और मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पीड़ित ने धरहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
