विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है जहाँ हर एक बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आते हैं मगर जब उसी शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सेहत के साथ खिलवाड़ होता है तो जाहिर है कि अभिभावक का गुस्सा विद्यालय के शिक्षकों के प्रति भङक उठेगा।ऐसा ही एक मामला धरहरा मे देखने को मिल है।कन्या मध्य विद्यालय धरहरा(उत्तर टोला)मे पिछले 12 दिनों से बच्चों को मध्यान भोजन नही मिला है साथ ही विद्यालय में पीने का पानी की गुणवत्ता में कमी से काफी बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पर रहा है जिसकी मौखिक शिकायत अभिभावक एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम मुरारी प्रसाद ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को किया था,किन्तु प्रधानाध्यापक ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।जिसके बाद सभी अभिभावक एवं श्याम मुरारी प्रसाद ने जिला अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
