धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत अन्तर्गत सतघरबा डेम्फ जो जंगलो एवं पहाङो की गोद मे आधा-अधूरा बना पङा है तथा जो तीनो ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है जहाँ पहाड़ों से लगातार पानी बहता रहता है तथा जिस डैम्फ की नीव सन् 1970मे ही रखी गई थी तथा सन् 1971 मे डेम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था,लेकिन आज 48 बर्षो के बाद भी डैम्फू पूरी तरह तैयार नही हो पाया है।जब डैम्फ की नीव रखी गई थी तब बंगलवा से लेकर ईटवा पंचायत तक के दर्जनो गाँवों के किसानो की खुशी का ठिकाना नहीं था उनलोगों के अंदर ये उम्मीद जग गयी थी कि अब उनलोगों को सुखा का सामना नही करना पङेगा।
