मुंगेर क्षेत्र में हरी सब्जियों के भाव पिछले कुछ दिनों से अधिक बढ़ चुकी है।बरसात के मौसम में यूँ तो हरी सब्जियों के भाव सामान्य रहते हैं।लेकिन पिछले कुछ दिनों से थाली से सब्जियाँ दूर होते जा रही हैं। इसके कारण खास कर मध्यम वर्गीय परिवारों के खाने का जायका ही बिगड़ गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
हवेली खरगपुर के मध्य विद्यालय भदौरा में स्कूल खुलने के बाद बच्चे अपना कॉपी-किताब स्कूल में रख कर गंगा जी नहाने चले जाते हैं।अभिभावकों को पता भी नहीं चलता की बच्चा स्कूल पहुँचने के बाद सुरक्षित हैं भी या नहीं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारती शिक्षा समिति, बिहार द्वारा दिनांक 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2019 तक सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर के आयोजकत्व में 32 वां प्रांतीय एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता जमालपुर के जे0 एस0 ए0 ग्राउंड में होने जा रहा है। इस खेलकूद कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज दिनांक 16 सितंबर 2019 दिन सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर के प्रशाल में भारती शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सह सचिव श्रीमान प्रकाश चंद्र जायसवाल की अध्यक्षा में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी आचार्य एवं मुंगेर तथा जमालपुर में चलने वाले सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पूरी व्यवस्था को कुल 5 संचों में बांटा गया है, तथा प्रत्येक संच में अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं, और प्रत्येक विभाग में अलग-अलग आचार्य को दायित्व दिया गया है। प्रत्येक आचार्य द्वारा अपने-अपने विभाग में हुए कार्य की प्रगति के बारे में इस बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के किसान छात्रावास के सभागार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 18वीं बैठक के बारे में ई.अशोक कुमार दे रहे है विस्तृत जानकारी। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के पहाड़पुर गाँव के किसान श्री धनंजय कुमार सिंह जिन्हें किसान श्री और इन्नोवेटिव फार्मर मुंगेर जिला के लिए बीएयु सबौर से सम्मानित किया जा चूका है। इन्होंने आम की एक खास प्रजाति विकसित की है,जो अक्टूबर से नवंबर तक तैयार हो जाती है। जिससे किसान विशेष रूप से लाभान्वित हो सकते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर क्षेत्र के शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों का पद खाली पड़ा हुआ है। जिसके कारण शिक्षा विभाग का काम-काज प्रभावित हो रहा है। विभागीय मामला जहां लंबित रह रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य पुलिस परिवहन मुख्यालय ने आदेश जारी कर कहा है कि नए ट्रैफिक नियम सभी के लिए एक समान हैं। अगर कोई पुलिसकर्मी या पदाधिकारी यातायात के नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके वेतन से जुर्माने की राशि काटी जाएगी और उनपर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिक्षा में लापरवाही हवेली खरगपुर के मध्य विद्यालय भदौरा में शिक्षक 11:00 बजे आते हैं और 1:00 बजे चले जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ पर शिक्षक का आने और जाने का कोई समय नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगामी 15 सितंबर को हवेली खड़कपुर के क्यूमेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले बिहार नवनिर्माण मोर्चा अंग क्षेत्र के एक दिवसीय बैठक की सरगर्मी तेज हो गई। इसको लेकर सोमवार को बिहार नव निर्माण मोर्चा के सदस्यों के द्वारा संग्रामपुर प्रखंड के क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों को बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
