विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारती शिक्षा समिति, बिहार द्वारा दिनांक 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2019 तक सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर के आयोजकत्व में 32 वां प्रांतीय एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता जमालपुर के जे0 एस0 ए0 ग्राउंड में होने जा रहा है। इस खेलकूद कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज दिनांक 16 सितंबर 2019 दिन सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर के प्रशाल में भारती शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सह सचिव श्रीमान प्रकाश चंद्र जायसवाल की अध्यक्षा में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी आचार्य एवं मुंगेर तथा जमालपुर में चलने वाले सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पूरी व्यवस्था को कुल 5 संचों में बांटा गया है, तथा प्रत्येक संच में अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं, और प्रत्येक विभाग में अलग-अलग आचार्य को दायित्व दिया गया है। प्रत्येक आचार्य द्वारा अपने-अपने विभाग में हुए कार्य की प्रगति के बारे में इस बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।