बिहार सरकार के लोक डांन से दैनिक मजदूर वर्ग के लिए भुखमरी की समस्या हो सकती हैं। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के अड़तीस जिला में लॉक डाऊन घोसित कर दिए। कोरोनावायरस के बढते दबाव को देखते हुए 23/03/20 से 31/03/20 तक सम्पूर्ण बिहार मे अवकास की स्वीकृति प्रदान की है।
मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सरकार के आदेशानुसार कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों को रोकने के लिए विभिन्न थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।जो निम्नलिखित हैं।कोर्ट पेशी अगले आदेश तक बंद रहेगी तथा जेल में जाने वाले कर्मचारी/पुलिसकर्मी/ सफाईकर्मी इत्यादि की बाहर में चेकिंग होगी। साथ ही जेल में कैदियों से मुलाकाती बंद रहेगा। वहीं सभी मंदिर के गेट बंद रहेंगे तथा मंदिर के अंदर लगभग 03 व्यक्ति की संख्या में पूजा/आरती/राजभोग इत्यादि की अनुमति होगी। पान-दुकान/ढ़ाबा इत्यादि बंद रहेंगे। सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षक जनप्रतिनिधियों के माध्यम् से एवं कतिपय माध्यमों से तथा माईक से प्रचार-प्रसार करेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला अधिकारी मुंगेर ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की रोक थाम हेतु कई निर्देश दिए गए। जिसमे सभी बैंक्वेट हॉल होटलों को 31 मार्च तक बंद किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।
हवेली खरगपुर के गौरा गांव निवासी मोहम्मद अफताब जो दुबई में रहते थे जैसे ही वह अपना गांव आया आसपास के लोगों ने यह खबर नजदीकी थाना एवं स्वास्थ्य विभाग को दिया गया स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें जांच के लिए आइसोलेशन केंद्र भेजा गया साथ में शामपुर थाना भी उपस्थित रहे। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना वायरस से पूरी मानव जाति संकट में है, हम सब इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। आवश्यक सावधानियां भी बरती जा रही है किंतु इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत आवश्यक है इसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है।कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण से आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से फिलहाल 31 मार्च 2020 तक के लिए सभी जिला मुख्यालयों, सभी अनुमंडल मुख्यालयों, सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सभी नगर निकायों को लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है। निजी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन को पूर्णतः बंद किया गया है परंतु आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों तथा चिकित्सा सेवाओं एवं खाद्दान्न एवं किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकानों डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप एवं सी0 एन0 जी0 स्टेशन, बैंकिंग एवं ए0टी0ऐम, पोस्ट ऑफिस तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि सेवाओं के लिए उपयोग किये जाने वाले वाहनों को इस आदेश की परिधि से बाहर रखा गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सूरत से चलकर भागलपुर जाने वाली तापती-गंगा सुपर एक्सप्रेस जो अपने निर्धारित समय से एक घंटा बिलंम्व से पहुंची। इस सम्बन्ध में पूछने पर परिचालन पदाधिकारी ने बताया की आगे लाइन किलियर नहीं होने के कारण ट्रेन को रोका गया है। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बाजार की वीरानी अवस्था देखकर वो देहात के तगफ गए जहाँ कुछ गांव का भ्रमण किये। पर किसी भी आवाजाही का साधन नहीं था। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज जनता कर्फ्यू के कारण सम्पूर्ण बरियारपुर वीरान सा दिखाई पड़ रहा है। जहाँ कोई भी दूकान नहीं खुली हुई थी। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार की राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक शख़्स की मौत हो गई है. बी बी सी के स्थानीय पत्रकार नीरज सहाय के मुताबिक यह शख़्स मुंगेर का रहने वाला बताया गया है और पिछले दिनों ही क़तर से लौटा था. इस शख़्स की मौत शनिवार की सुबह नौ बजे हो गई थी. बाद में इनके कोरोना वायरस पॉजिटिव की रिपोर्ट आई मौत की वजह किडनी फ़ेल होना बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय पत्रकार नीरज प्रियदर्शी के मुताबिक बिहार में कोरोना का दूसरा मरीज़ एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में है. यह मरीज़ स्कॉटलैंड से हाल ही में लौटा है। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।
