लोगों में भय व्याप्त।

जमालपुर स्टेशन में सन्नाटा पसरा हुआ है रेल प्रसाशन काफी चौकना है। जनता कर्फ्यू को लेकर लोगो ने काफी बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभाई है विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जनता कर्फ्यू के दौरान सन्नाटा पसरा रहा जमालपुर स्टेशन अधीक्षक ने जनता कर्फ्यू को सराहा।विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।

विश्व में फैले नोवेल कोरोना वायरस के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस व अन्य विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है । कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। आंगनबाड़ी सेविकाएँ गृह भ्रमण कर कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी लोगों को दे रहीं हैं ।सेविकाओं द्वारा महिला-पुरूष तथा किशोर-किशोरियों का हाथ धुलाया गया तथा अपने घर व आसपास में साफ-सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। सेविकाओ ने लोगों से अपील किया कि परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों को जीवनशैली से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताएं। पड़ोसियों के साथ मिलकर आपातकालीन स्थिति की योजना बनाएं। बीमारी की स्थिति में संपर्क करने वाले लोगों की सूची बनाएं और साथ के लोगों के साथ साझा करें।खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव के फंटूश कुमार पिता लालू सिंह काम करने के लिए बेंगलुरु गया था अचानक बीती रात में फोन आया की करोना वायरस को लेकर उन्हें जांच में लिया गया है उनका जांच-पड़ताल हॉस्पिटल में हो रहा है यह जानकारी जब घरवाले को पता चला तो घरवाले का रो रो कर बुरा हाल है अभी तक करोना वायरस का पुष्टि नहीं हुआ है। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।

जनता कर्फ्यू के दौरान जिले में सभी परिवहन सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। इसको लेकर सरकार और सघ के पदाधिकारियों ने निर्देश जारी किया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर रोक को लेकर सरकार ने जनता कर्फ्यू लागू किया है। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने पहले जहाँ बड़े स्टेशनों से ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दिया है।

22 मार्च रविवार के दिन जो जनता कर्फ्यू को लेकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने आह्वाहन किया है इस कोरोना वायरस के खिलाफ जनता से अपील किया है उन्होने और ये बहुत ही सराहनीय कदम है। एक तरह से जब तक हम अपने आप को सुरक्षित नहीं रखेंगे तो हम दूसरे के सुरक्षा के बारे में सोच नहीं सकते है। विस्तारपूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जहाँ 'थाली बजाने' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर समर्थकों और विरोधियों में सोशल मीडिया पर लाठी-लठौवल जारी है वहीं चारों तरफ़ फैले निराशा के माहौल में उम्मीद की कुछ नई किरणें भी दिख रही हैं.पाकिस्तान से दिल के इलाज के लिए भारत आये और वाघा-अटारी बॉर्डर पर फंसे नन्हें शिराज़ को अमृतसर के रविंदर सिंह रॉबिन ने अपने घर पनाह दी और भारत और पाकिस्तान की हुक़ूमत ने एकजुट होकर उन सबके देश लौटने का इंतज़ाम किया.ये उस समय हुआ जब भारत के कुछ टीवी चैनल 'अब कोरोना की मौत मरेगा पाकिस्तान' जैसा कार्यक्रम चला रहे हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडे सदस्य बिहार विधान परिषद एवं महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह पूर्व सांसद ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने आज के सचिव मंडल की बैठक में निर्णय लिया है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला मुख्यालयों में 22 मार्च 2020 के प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में सहयोग किया जाएगा।विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।