मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सरकार के आदेशानुसार कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों को रोकने के लिए विभिन्न थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।जो निम्नलिखित हैं।कोर्ट पेशी अगले आदेश तक बंद रहेगी तथा जेल में जाने वाले कर्मचारी/पुलिसकर्मी/ सफाईकर्मी इत्यादि की बाहर में चेकिंग होगी। साथ ही जेल में कैदियों से मुलाकाती बंद रहेगा। वहीं सभी मंदिर के गेट बंद रहेंगे तथा मंदिर के अंदर लगभग 03 व्यक्ति की संख्या में पूजा/आरती/राजभोग इत्यादि की अनुमति होगी। पान-दुकान/ढ़ाबा इत्यादि बंद रहेंगे। सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षक जनप्रतिनिधियों के माध्यम् से एवं कतिपय माध्यमों से तथा माईक से प्रचार-प्रसार करेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
