बिहार की राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक शख़्स की मौत हो गई है. बी बी सी के स्थानीय पत्रकार नीरज सहाय के मुताबिक यह शख़्स मुंगेर का रहने वाला बताया गया है और पिछले दिनों ही क़तर से लौटा था. इस शख़्स की मौत शनिवार की सुबह नौ बजे हो गई थी. बाद में इनके कोरोना वायरस पॉजिटिव की रिपोर्ट आई मौत की वजह किडनी फ़ेल होना बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय पत्रकार नीरज प्रियदर्शी के मुताबिक बिहार में कोरोना का दूसरा मरीज़ एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में है. यह मरीज़ स्कॉटलैंड से हाल ही में लौटा है। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।