मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना वायरस से पूरी मानव जाति संकट में है, हम सब इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। आवश्यक सावधानियां भी बरती जा रही है किंतु इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत आवश्यक है इसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है।कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण से आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से फिलहाल 31 मार्च 2020 तक के लिए सभी जिला मुख्यालयों, सभी अनुमंडल मुख्यालयों, सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सभी नगर निकायों को लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है। निजी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन को पूर्णतः बंद किया गया है परंतु आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों तथा चिकित्सा सेवाओं एवं खाद्दान्न एवं किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकानों डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप एवं सी0 एन0 जी0 स्टेशन, बैंकिंग एवं ए0टी0ऐम, पोस्ट ऑफिस तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि सेवाओं के लिए उपयोग किये जाने वाले वाहनों को इस आदेश की परिधि से बाहर रखा गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।