धरहरा(संवाददाता):बाहरी राज्यो से आकर कस्तुरबा गाँधी आवासीय विधालय धरहरा मे रह रहे एक 24 वर्षीय महिला के पाँजिटिव पाए जाने की सूचना मिलते ही क्वारेंटाइन सेन्टर मे रह रहे लोगो मे खलबली मच गई।आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ही यूपी राज्य से परिवार सहित मजदुरी कर लौटे जगदीशपुर के पाँच सदस्यो को कस्तुरवा गाँधी बालिका आवासीय विधालय धरहरा के क्वारेंटीन सेन्टर मे रखा गया।क्वारेंटीन सेन्टर मे रह रहे प्रवासी मजदुरो का कोरोना जाँच हेतु सैम्पल लिया गया।जाँच क्रम मे बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने मुगेंर जिले के जगदीशपुर के एक महिला की कोरोना पोँजिटिव की पुष्टि की है।विदित हो कि धरहरा प्रखंड के क्वारेंटाइन सेन्टर मे दो सौ से अधिक प्रवासी मजदुर अपने राज्य के प्रखंड पहुँचे।जहाँ इन्हे क्वारेंटाइन किया गया।वहीं क्वारेंटीन सेन्टर मे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नही रहने के कारण क्वारेंटीन सेन्टर मे रह रहे लोग अपने परिवार बालो के संपर्क मे आ गए और घर के लोग भी अपने परिजनो से मिलने के बहाने थैले मे भरकर खाने के लिऐ भी कुछ लेते जाते थे।जगदीशपुर गाँव मे अपने परिजनो के संपर्क मे भी यह महिला थी।उक्त महिला अपने पति ,बच्चे व देवर के साथ ट्रेन से बिहार पहुँची थी जिन्हे उसके अपने प्रखंड धरहरा स्थित क्वारेंटीन सेन्टर मे रखा गया था।कोरोना पाजिटिव की सूचना मिलते ही धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ,सीओ अब्बुल हुसैन के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मीयो ने उक्त महिला को उचित चिकित्सा व्यवस्था हेतु सुरक्षा के साथ ईलाज हेतु भेजा ।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

नरेश आनंन्द

धराहरा बाजार में 50 दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी प्रकार की करो ना पॉजिटिव नहीं पाया गया लेकिन धरहरा बाजार में लापरवाही बरती जा रही है दूसरे प्रखंड के लोग यहां पर मछली और सब्जी बेचने आते हैं सब्जी बेचने वाले एवं मछली विक्रेता जो विशेषकर मुंगेर से लाकर बेचते हैं जो सरासर गलत है धरहरा प्रखंड में बेधड़क लोग आ रहे जा रहे हैं जिससे परेशानी धरहरा प्रखंड की जनता को भोगना पड़ेगा सरकारी आदेश की अवहेलना की जा रही है वह भी पदाधिकारियों के द्वारा एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड के जाने के लिए अनुमति की जरूरत है लेकिन ऐसा ना करके खुले रूप से मछली विक्रेता और सब्जी विक्रेता मुंगेर से लाकर धरहरा बाजार में बेच रहे हैं। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हवेली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मजदूर दूसरे राज्य से मजबूर होकर जब वह अपना गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में मचा हड़कंप घर घर होने लगा चर्चा करुणा का डर साफ साफ दिखाई दे रहा था। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

• पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के बीएचएम द्वारा केक काटकर मनाया गया कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के बीएचएम द्वारा केक काटकर समारोह मनाया गया. इस दौरान उन्होंने सभी नर्सों को सम्मानित भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अभी कोरोना का प्रकोप फैला हुआ है. ऐसे समय में अपना घर छोड़ कर ये सभी लोगों की देखभाल कर रही है. हर किसी को इनके कार्य का सम्मान करना चाहिए. विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

डीजीपी ने बढाई हौसला,खुशबू व ब्यूटी से से लिया पूछा हालचाल।

धरहरा(संवाददाता):महिला सेल की जदयू जिला अध्यक्ष बबीता राय ने कोरोना वायरस से ग्रामीणो की सुरक्षा हेतु महिलाओ को माक्स व साबुन वितरित किया।जदयू की जिला अध्यक्ष बबीता राय ने कहा कि जदयू के सभी परिवार कोरोना वायरस से ग्रामीणो की सुरक्षा के लिऐ दिन रात लगे है।बिहार के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी व चिकित्सक कोरोना वायरस जैसे महामारी समाप्त करने के लिऐ अपने परिवार कि परवाह किये बगैर अपने फर्ज पर डटे है।उन्होने सरकार के निर्देश के आलोक मे लाँकडाउन का पालन करने का आहवान महिलाओ से किया ताकि कोरोना वायरस की जंग से जीता जा सके ।

जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ,राजद राज्यपरिसद सदस्य नरेश सिंह यादव, पार्टी के प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष मंटू शर्मा, उपाध्यक्ष संजय पासवान, एवं जिला महासचिव गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद यादव ,मो आबिद हुसैन ने संयुक्त बयान जारी कर जिले भर में चल कोरोनटाइन सेंटर की कुव्यवस्था पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बाहर से आ रहे गरीबों और मजदूरों के लिए जिला प्रशासन ने 15 दिनों तक कोरेन्टीन करने के लिए अलग जगहों में रहने खाने एवँ उनके स्वास्थ्य जाँच की व्यवस्था के लिए सेंटर बनाएं और उसपे लाखों रुपए खर्च करने की बात है।पर हकीकत इसके उलटा हैं।जिले के सभी कोरेन्टीन सेन्टरों का हाल बद से बदतर बना हुआ है।उनलोगों के लिए खाने पीने का इंतजाम , शौचालय , सफ़ाई , भीषण गर्मी में पंखे का बंदोबस्त और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।साथ हीं साथ कोरोनटाइन सेंटरो में सोशल डिस्टेंस की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति कर लाखों रुपए का घोटाले का चुपके चुपके खेल चल रहा है।इतना ही नहीं अपनी कमी को छिपाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के साथियों को भी कोरोनटाइन सेंटर पर नहीं जाने देने का तुगलकी फरमान जिला प्रशासन ने जारी कर रखा है ।जिला राष्ट्रीय जनता दल इस अत्यंत ही महत्वपूर्ण विषय पर मीडिया के साथियों के साथ किये जा रहे बर्ताव का घोर निंदा करते हुए जिला प्रशासन से माँग करता हैं कि अविलंब मीडिया के साथियों को कोरोनटाइन सेंटर के व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने के रोक को वापस लिया जाय ।साथ हीं कोरेन्टीन सेंटर में रखे जा रहे बाहर से आये मजदूरों के भोजन पानी रहने की व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार किया जाय । जिला राजद नेताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा लाये गए नये श्रमिक कानून जिसमें श्रमिकों से 8 के बदले 12 घण्टे काम लिया जायेगा इसका भी अपने पार्टी की ओर से विरोध करते हुए कहा कि इससे प्राइबेट कम्पनियों एवँ बड़े बड़े ठीकेदारों के द्वारा मजदूरों के साथ खुलेआम उनके शोषण व दोहन का अधिकार मिल जायेगा। ये नया कानून मजदूर विरोधी कानून है। इस नए श्रमिक कानून का राजद पुरजोर विरोध करता है। राजद नेताओं ने जिला प्रशासन से ये भी माँग किया कि न सिर्फ सत्ता दल के राजनीतिक दल के लोगों बल्कि जिले के प्रमुख विपक्षी पार्टियों के सम्बंधित प्रखंड एवं उनके साथ दो दो साथियों एवँ जिला के नेताओं को भी जिला अध्यक्ष सहित 5 लोगों का पास निर्गत किया जाय ताकि राजनीतिक दल के साथी भी जिले भर में चल रहे कोरोनटाइन सेन्टरों पर नजर रख सके। बल्कि इस वैश्विक महामारी में जो गरीब मजदूर लोगों को खाने पीने स्वस्थ सुविधा सहित अन्य दिक्कतों का जो सामना करना पड़ रहा है उनके तथा जिला प्रशासन के सहयोग में हाथ बटा सकें।

रेलवे ने सूचना जारी कर यात्रियों को आरोग्य सेतु एप आवश्यक कर दिया है। रेलवे का यह नया नियम है तथा यात्रा करने के पूर्व की जारी सूचना है। रेलवे द्वारा मंगलवार से दिल्ली से ट्रेन खोल दी गई है। आज मंगलवार को 8 ट्रेन ही चलेगी तथा आगे दिन ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी। यात्रियों के लिए यह आवश्यक इसलिए किया गया है कि संक्रमित लोगों का पता चलाया जा सके। ज्ञात हो कि लॉक डॉन के बाद ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी। रेल प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रही है और चूक से बचना चाह रही है।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।