धरहरा(संवाददाता):महिला सेल की जदयू जिला अध्यक्ष बबीता राय ने कोरोना वायरस से ग्रामीणो की सुरक्षा हेतु महिलाओ को माक्स व साबुन वितरित किया।जदयू की जिला अध्यक्ष बबीता राय ने कहा कि जदयू के सभी परिवार कोरोना वायरस से ग्रामीणो की सुरक्षा के लिऐ दिन रात लगे है।बिहार के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी व चिकित्सक कोरोना वायरस जैसे महामारी समाप्त करने के लिऐ अपने परिवार कि परवाह किये बगैर अपने फर्ज पर डटे है।उन्होने सरकार के निर्देश के आलोक मे लाँकडाउन का पालन करने का आहवान महिलाओ से किया ताकि कोरोना वायरस की जंग से जीता जा सके ।
