नरेश आनंन्द

• 1 साल तक नवजात शिशुओं का होता है फोलोअप • एसएनसीयू वार्ड में उपलब्ध में है सभी उपकरण • रेफर किये गए नवजात को भी मिलती है जगह पटना / 8 जून-स्वस्थ समाज के निर्माण में कोरोनावायरस महामारी ने कई चुनैतियां पेश की हैं , लेकिन नवजातों की जिंदगी बचाने में स्वास्थ्य महकमे को खासी सफलता मिली है। नवजात बच्चों की बेहतर देखभाल एवं उनका समुचित इलाज के मकसद से सदर अस्पताल परिसर में खुला एसएनसीयू( सिक न्यू बोर्न केयर) नया जीवन देने में कारगर साबित हो रहा है। पूरी रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

विभागीय कर्मी की सक्रियता दिखा। बुझाई आग।

शिक्षकों , लाइब्रेरियन एवं गैर शैक्षिक कर्मियों के हजारों पद पड़े है खाली।

ईवीएम 3 लेटेस्ट टेक्नोलॉजी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बूथो का भौतिक सत्यापन का कार्य आरंभ।

परबत्ता पंचयत के मुखिया मुकेश कुमार के द्वारा मुफ्त में दुकानदारों को साबुन माक्स का बितरण किया गया खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड के परबत्ता के मुखिया मुकेश कुमार के द्वारा परबत्ता के दुकानदारों को मुफ्त में साबुन माक्स माँ बितरण किया गया, बताया जाता है कई मुखिया जो कोबिद 19 को देखते हुऐ सभी दुकानदारों से हाल चाल जाने साथ में साबुन माक्स का वितरण किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विधानसभा चुनाव के पूर्व शिक्षा विभाग से बड़ी अपडेट आ रही है कि प्रारंभिक विद्यालय में शिक्षक पद के लिए नियोजन की कार्रवाई का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज पर यह बड़ी खबर आ रही है कि नियोजन में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एनआईओएस द्वारा संचालित सेवाकालीन 18 माह डी एल आई ई डी के अभ्यर्थी भी नियोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही टीईटी/ एसटीईटी अभ्यर्थी भी इस नियोजन में भाग ले सकते हैं। मेधा सूची की तैयारी 18 जुलाई तक अनुमोदन 21 जुलाई तक मेधा प्रकाशन 23 जुलाई तय की गई है। जबकि आवेदन 15 जून से 14 जुलाई तक लिया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राजद सुप्रीमो का जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनेगी मुंगेर राजद जिला अध्यक्ष डाo देवकीनंदन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन 11 जून को दिन के 10 बजे मुंगेर जिला राजद की ओर से दिलावरपुर स्थित राजद नेता श्रीकांत यादव के आवास पर बड़े सादगी के साथ मनाया जाएगा।प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभी राजद जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि 11 जून को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर केक नहीं काटेंगे । उनके जन्मदिन को हमारी पार्टी गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। कम से कम 101 गरीब लोगों को जिला मुख्यालय में हमारी पार्टी भोजन उपलब्ध करायेगी। इस कार्यक्रम में जिला राजद के सभी पदाधिकारी,प्रखंड अध्यक्ष ,नगर अध्यक्ष सहित दल के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहेंगे।

सर्वे हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन स्थानीय नगर भवन मुंगेर में नगर निगम के वार्ड सचिव ,जमेदार और टैक्स कलेक्टर के साथ नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में नगर निगम के जमेदार, टैक्स कलेक्टर और वार्ड सचिव उपस्थित हुए । कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर के फुटकर विक्रेता, ठेला चालक ,रिक्शा चालक आदि का सर्वे करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शहर में सर्वे के लिए कुल 60 नगर निगम कर्मियों को लगाया जाएगा।सर्वे के बाद सभी ठेला चालक ,रिक्शा चालक, फुटकर विक्रेता के बीच साबुन और मास्क वितरण हेतु नगर एवं आवास विभाग को अनुमोदन हेतु सूची भेजा जाएगा । विभाग के अनुमोदन के बाद शहर के सभी रिक्शा चालक ,ठेला चालक, फुटकर विक्रेता आदि को मास्क और साबुन दिया जाएगा ।श्री शास्त्री ने बताया कि इस कार्य में नगर निगम के 60 कर्मी मंगलवार से सर्वे में जुट जाएंगे। इसके लिए एक फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया है ।सभी कर्मी शहर में सर्वे कर फॉर्मेट को भरेंगे। सर्वे के बाद नगर निगम प्रशासन अनुमोदन के लिए नगर एवं आवास विभाग को फॉर्मेट भेजेगा। अनुमोदन प्राप्त होते ही नगर निगम प्रशासन शहर के सभी ठेला चालक, रिक्शा चालक और फुटकर विक्रेता के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण कराया जाएगा।

• अशिक्षा व जागरूकता की कमी के कारण लोगों में फैल रही अफवाह • जगह-जगह लोगों द्वारा की जा रही है पूजा-अर्चना • अफवाहों से बचें, सामाजिक दूरी अपना कोरोना को भगाएं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह के अफवाहें फैलायी जा रही है। अब सोशल मीडिया के द्वारा फैलाई गयी एक अफवाह ने कोरोना जैसे खतरनाक संक्रमण को माता देवी का दर्जा दे दिया हैं। इतना नहीं कहीं-कहीं गांव में लोगों द्वारा कोरोना को देवी मानकर पूजा अर्चना भी किया जा रहा है। यह केवल एक मिथक है और समुदाय में कोरोनावायरस को लेकर जागरूकता की कमी को स्पष्ट रूप से उजागर करता है. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद