विधानसभा चुनाव के पूर्व शिक्षा विभाग से बड़ी अपडेट आ रही है कि प्रारंभिक विद्यालय में शिक्षक पद के लिए नियोजन की कार्रवाई का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज पर यह बड़ी खबर आ रही है कि नियोजन में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एनआईओएस द्वारा संचालित सेवाकालीन 18 माह डी एल आई ई डी के अभ्यर्थी भी नियोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही टीईटी/ एसटीईटी अभ्यर्थी भी इस नियोजन में भाग ले सकते हैं। मेधा सूची की तैयारी 18 जुलाई तक अनुमोदन 21 जुलाई तक मेधा प्रकाशन 23 जुलाई तय की गई है। जबकि आवेदन 15 जून से 14 जुलाई तक लिया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
