सर्वे हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन स्थानीय नगर भवन मुंगेर में नगर निगम के वार्ड सचिव ,जमेदार और टैक्स कलेक्टर के साथ नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में नगर निगम के जमेदार, टैक्स कलेक्टर और वार्ड सचिव उपस्थित हुए । कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर के फुटकर विक्रेता, ठेला चालक ,रिक्शा चालक आदि का सर्वे करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शहर में सर्वे के लिए कुल 60 नगर निगम कर्मियों को लगाया जाएगा।सर्वे के बाद सभी ठेला चालक ,रिक्शा चालक, फुटकर विक्रेता के बीच साबुन और मास्क वितरण हेतु नगर एवं आवास विभाग को अनुमोदन हेतु सूची भेजा जाएगा । विभाग के अनुमोदन के बाद शहर के सभी रिक्शा चालक ,ठेला चालक, फुटकर विक्रेता आदि को मास्क और साबुन दिया जाएगा ।श्री शास्त्री ने बताया कि इस कार्य में नगर निगम के 60 कर्मी मंगलवार से सर्वे में जुट जाएंगे। इसके लिए एक फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया है ।सभी कर्मी शहर में सर्वे कर फॉर्मेट को भरेंगे। सर्वे के बाद नगर निगम प्रशासन अनुमोदन के लिए नगर एवं आवास विभाग को फॉर्मेट भेजेगा। अनुमोदन प्राप्त होते ही नगर निगम प्रशासन शहर के सभी ठेला चालक, रिक्शा चालक और फुटकर विक्रेता के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण कराया जाएगा।