खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के कोयला बसुआ पंचयत में यज्ञ का कलस बिसर्जन के दौरान इक लड़का उस समय डु ब गया जब ओह तेज धार में बह गया, बाद में पता चला की लड़का डु ब गया, डूबने की सुचना मिलने के बाद उसके परिवार का बुरा हाल हो गया, घटना का सुचना मिलते ही पुलिस घटना अस्थल पर पहुंच गया सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित दिनांक 12.08. 2020 दिन बुधवार को पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में भैया बहनों का रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक एवं प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य ने किया। विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक ने कहा कि भादो कृष्ण अष्टमी के दिन माता देवकी के गर्भ से बालक कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष इसी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। आज के कलयुग में कृष्ण रूपी बालक के जन्म लेने की आवश्यकता है जिसके द्वारा मनुष्यों की असुर प्रवृत्ति का नाश हो सके। उन्होंने कहा प्रतियोगिता का अर्थ है आगे बढ़ने की होड़। स्वयं आगे बढ़ना प्रतियोगिता का रचनात्मक और कल्याणकारी स्वरूप है। दूसरों से आगे बढ़ने और बेहतर बनने की इच्छा ही मनुष्य को उन्नति के लिए प्रेरित करती है और उससे परिश्रम करवाती है। प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य ने कहा कि विद्याभारती समय-समय पर सरस्वती शिशु मंदिर के भैया वाहनों के अंदर प्रतियोगिता के माध्यम से उनके अंदर क्षमता का विकास करता है। भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार का कार्यक्रम विद्यालय में किया जाता है इसी के अंतर्गत आज विद्यालय में छोटे छोटे भैया बहनों की रूप सज्जा प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई है। उन्होंने कहा की माताएं अपने बच्चों को निहार कर आज भाव विभोर हो रही थी किसी को अपने बच्चे में नटखट गोपाल तो किसी को राधा की झलक दिख रही थी। बच्चों को सजाने वाली खुद माताएं ही थी लेकिन सजने के बाद बच्चे का नया रूप मन को मोहने वाला था। आज की प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न कक्षाओं के भैया बहनों ने भाग लिया। राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। प्रतियोगिता में कक्षा अरूण में प्रथम स्थान आयुष कुमार द्वितीय स्थान मानव राज एवं तृतीय स्थान नक्ष चौधरी, कक्षा उदय में प्रथम स्थान यश ईश्वर द्वितीय स्थान दीक्षा भारती एवं तृतीय स्थान निक्की भारती, कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान सक्षम शर्मा द्वितीय स्थान चुलबुल एवं तृतीय स्थान सुहानी श्रेया ने प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को विद्यालय खुलने के पश्चात बंदना स्थल पर पुरस्कृत किया जाएगा। आज की प्रतियोगिता में कक्षा अरुण, उदय एवं प्रथम से लगभग 100 भैया बहनों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका सुप्रिया कुमारी, अंजू रानी एवं सुबोध झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव उपेन्द्र रजक,प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य, शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, मनोज तिवारी, अमर ज्योति,सुबोध झा, नरेन्द्र कुमार, सुप्रिया कुमारी, अंजू रानी, कविता पाठक, ललिता झा, रेणु कुमारी का सहयोग प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी भागलपुर विभागसेशशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।

मुंगेर: सदर प्रखंड अंतर्गत नोंवागढ़ उत्तरी पंचायत के लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार नहीं मिल रहा है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि कई ऐसे कार्य हैं, जो शुरू नहीं हो पा रहा है । इसे सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।

मधुमखी पालन करने वाले यूबक का सव पेड़ से लटका मिला *************************************खगड़िया जिला के मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत पाँच किलोमीटर विद्वार्थी टोल के नजदीक एक आम के बगीचे से पैड़ से रस्सी से लटकता एक बीस वर्षीय युवक का लाश बरामद हुआ है।खबर मिलते ही मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष  रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन में जुट गया है।हलांकी युवक का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा की युवक मुज्फ्फरपुर का रहने वाला है जो दो तीन महीने से आम के बगीचे में एक छोटा सा अशियाना बनाकर मधुमक्खियों का पालन करता था।लेकिन आज अहले सुबह लोगों ने उक्त युवक का शव पैड़ से रस्सी के सहारे लटकता देखा गया।घटना आग की तरह फैल गया ओर लोगों का देखने के लिए जामवाड़ा लग गया।मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया।इधर युवक के जेब से मोबाइल भी बरामद पुलिस ने की है।हलांकी यह आत्म हत्या है या हत्या इसे फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता ।युवक के रह रहे आशियाना में रात का बनाये गये भोजन भी उसी तरह रखा हुआ है।इधर मोबाइल के जरिये पुलिस जाँच में जुट गई है की युवक ने किससे रात में फोन पर बात किया।

- खरीदारी के दौरान सड़कों-मुहल्लों और बाजारों में न लगाएं बेवजह की भीड़ - बाजार में शारीरिक दूरी का करें पालन, चेहरे को अच्छी तरह मास्क से ढकें - दुकानदारों को सैनिटाइजर रखना है अनिवार्य, आम व्यक्ति भी साथ लेकर चलें - सरकार के दिशा निर्देशों का करें पालन, स्वयं के साथ दूसरों को करें सुरक्षित सूबे में 16 अगस्त तक लॉकडाउन है, लेकिन इस बीच आम जनों की सुविधा के लिए जिले में बंदिशों से कुछ ढील दी गई है। ढील इस शर्त पर मिली है कि लोग कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ऐसा वह केवल अपने लिए नहीं बल्कि अपने परिवार और पूरे समाज के लिए करेंगे। हालांकि जैसे-जैसे समय गुजर रहा है लोग नियमों को लेकर लापरवाह भी होते जा रहे हैं। सड़कों-मुहल्लों और बाजारों में अक्सर लगने वाली भीड़ इसकी गवाह हैं। लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। इन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि राहत लॉकडाउन से मिली है, कोरोना से नहीं। पूरे प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगर लोगों की मनमानी और नियमों की अनदेखी जारी रही तो यह नादानी लॉकडाउन के शुरुआत में बरती गई सावधानी और संयम पर पानी फेर सकती है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत जानकारी। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड में इम्तियाज के आवास पर आज दिनांक 9-8-2020को युवा जदयू गोगरी प्रखंड का विस्तार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रखंड युवा अध्यक्ष इम्तियाज खां के आवास पर किया गया।जिसमें गरिमामई उपस्थिति मुश्किपुर मुखिया दिलीप जी,परबत्ता विधानसभा मीडिया प्रभारी मनमन बाबा की रही वहीं संगठन विस्तार करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव,राजा यादव,अंकित कुशवाहा,गुफरान,मुमताज,गौतम कुशवाहा को बनाया गया वहीं महासचिव पद पर पिंटू सिंह कुशवाहा,आदर्श कुमार झा,कन्हैया झा,मो सहमुद,मो राशिद,लालमणि कुमार,मो फरहान को बनाया गया वहीं सचिव पद पर मनोज कुमार,राहुल कुमार,गौरव सुमन,चंदन कुमार,मिलन यादव,श्रावण साह,महेंद्र कुशवाहा,मिथुन कुशवाहा,मो सद्रुल,मो साकिर,गोविंद साह,मो सहुद को सर्व सम्मति से चुना गया।वहीं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए मीडिया प्रभारी मनमन बाबा ने कहां की आप सभी सम्मानित साथियों का मै पार्टी तथा टीम डॉ संजीव कुमार जेडीयू के तरफ से स्वागत करता हूं एवं बहुत बहुत बधाई देता हूं आप सभी संगठन को और मजबूती करेंगे ऐसी आशा करता हूं।आप सभी से मेरा अनुरोध है कि आप अपने माननीय विधायक परबत्ता श्री आर एन सिंह जी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ें।आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी डॉक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में परबत्ता विधानसभा से लड़ेंगी सब लोग अभी से ही तैयारी में जुट जाएं। हमलोगो को रिकॉर्ड बहुमत से चुनाव जीतना है वहीं प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज खां, मुस्किपुर मुखिया दिलीप साह ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपसब के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।इस सभा में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

• कोटपा-2003 की धाराओं के प्रवर्त्तन की स्थिति के आधार पर हुआ मूल्यांकन • राज्य के 16 जिलों में कराया गया था सर्वेक्षण • धूम्रपान रोकने के लिए सरकार द्वारा तय किया गया है कानून तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना द्वारा कराए गए मूल्यांकन के अंतर्गत पूर्णियाँ जिला को "धूम्रपान मुक्त जिला" घोषित किया गया है. अब जिले में कही भी बिना आदेश और तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बैनर के बिना धूम्रपान का क्रय-विक्रय कानूनन जुर्म होगा. इसके अलावा स्कूलों के आसपास,18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को धूम्रपान करते हुए पाए जाने पर, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने इत्यादि करते हुए पाए जाने पर भी लोगों को सजा दी जाएगी. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना पोजेटिव पाए जाने के मामले में संयुक्त आदेश जारी किए हैं। जिन क्षेत्रों के लिए आदेश जारी किए गए हैं उनमें खगड़िया शहर के विद्याधार मुहल्ला, वार्ड नं-6 में 3, अलौली प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नं-14 में 3, गोगरी प्रखंड के झिकटिया पंचायत के वार्ड नं- 6 और 12 में तीन , चौथम प्रखंड के मध्य बौरने के कैथी ग्राम के वार्ड नं-12 और 13 में चार तथा गोगरी प्रखंड के समसपुर पंचायत के सलिमनगर वार्ड नं-6 में 5 नए मामले पाए गए हैं। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित व्यक्ति आवास एवं आसपास के घरों के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन एवं अन्य क्षेत्र को बफर जोन घोषित करते हुए गाइड लाइन के मुताबिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी के ग्रामीण इलाके के इक घर का फर्श अपने आप ग्राम होने से घर वाले सहित पूरा ग्रामीण दश्त में इस बात की सुचना परबत्ता बी डी ओ को दिया गया, घटना की सुचना मिलने के बाद घटना अस्थल पर आय, फायर को भी बुलाया गया लेकिन कुछ ग्रामीण ने बताया की यहाँ पर पहले गोबर प्लांट था जिस पर घर बनाया गया हे उसी के करण हो सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पूर्व सांसद वीणा देवी ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से डरने की नहीं डटने की जरूरत है। नित्य दिन आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर पीने के लिए सलाह दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।